Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैभव सूर्यवंशी समेत उनकी टीम कानूनी पचड़े में पड़ सकती है।वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने यह हासिल कर दिखाया है एक ऐसा सपना जो आज भी कई खिलाड़ियों के लिए बस सपना बनकर रह गया है।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी जारी
15 साल के इस स्टार खिलाड़ी के रन बनाने की रफ्तार घोड़े से भी तेज है। इस सीजन भी उनका फॉर्म काफी तूफानी नजर आ रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में इस खिलाड़ी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता “सीएम शिवकुमार नायक” ने यह बयान दिया है कि वह रॉयल्स के खिलाफ FIR दर्ज करेंगे।

क्या वाकई हो रहा है वैभव का शोषण?
सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार नायक का मानना है कि किसी नाबालिग को कमर्शियल टूर्नामेंट में खिलाना बाल श्रम के समान है। IPL टूर्नामेंट में वैभव की भागीदारी बाल श्रम कानून का उल्लंघन हो सकती है।
एक डिबेट के दौरान उन्होंने यह बयान दिया “RR के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी का शोषण हो रहा है। वह 15 साल का बच्चा है और उसे पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए आईपीएल में लाया गया है। यह बाल मजदूरी है। नाबालिग लड़के को इतनी बड़ी लीग में कैसे खिला सकते हैं? उसे अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और बाल अधिकारों तथा बाल मजदूरी कानूनों के उल्लंघन के लिए RR मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज करूंगा।” उनके इस बयान के बाद राजस्थान रॉयल्स की मैनेजमेंट टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव के बल्ले की गूंज
IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ है। इस सीजन वह बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। अभी तक कुल 10 मैच खेल चुके हैं और इन 10 मैचों में 400 रन जड़ चुके हैं। बात करें उनके स्ट्राइक रेट की तो इस सीजन वह 237.65 के स्ट्राइक रेट के साथ मैदान में खेल रहे हैं। पिछले सीजन हुए मेगा ऑक्शन में रॉयल्स ने वैभव को 1 करोड़ 10 लाख की कीमत अदा कर अपनी टीम में शामिल किया था। वे अभी तक कई अर्धशतक जड़ चुके हैं और कुल 2 शतक भी बनाए, जिनमें से पिछले सीजन उन्होंने मात्र 35 गेंदों में यह लक्ष्य प्राप्त किया था और वहीं इस सीजन भी केवल 36 गेंदों में हासिल किया।








