Home » बिहार » Muzaffarpur में Vande Bharat समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Muzaffarpur में Vande Bharat समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Vande bharat: बिहार के मुजफ्फरपुर से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों पर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद ट्रेनों में बैठे यात्रियों के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

एक घंटे के अंदर तीन ट्रेनों को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले ट्रेन नंबर 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर रामदयालु नगर स्टेशन के पास पथराव किया गया। इसके बाद कुछ ही देर में 15550 पटना-जयनगर इंटरसिटी और फिर 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना करीब सवा घंटे के भीतर हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Vande bharat: वंदे भारत के तीन कोचों के शीशे टूटे

पथराव में वंदे भारत एक्सप्रेस के C-3, C-4 और E-1 कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस के C-1 कोच और लिच्छवी एक्सप्रेस के M-2 स्लीपर कोच के कांच भी टूट गए। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में मौजूद बच्चे और महिलाएं काफी डर गए। कई यात्रियों ने तुरंत आरपीएफ को घटना की सूचना दी।

Vande bharat: बच्चों पर भी जताई जा रही आशंका

मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी। यात्रियों के बयान दर्ज किए गए हैं और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक के किनारे खेल रहे बच्चों ने पत्थर फेंके हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस असामाजिक तत्वों की भूमिका से भी इनकार नहीं कर रही है। आरपीएफ अब सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

रेल एसपी ने क्या कहा?

Vande bharat: रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। ट्रेन में मौजूद स्कॉर्ट टीम ने इसकी जानकारी दी। शुरुआती जांच में बच्चों द्वारा खेल-खेल में पत्थर फेंकने की बात सामने आ रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़े: बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments