Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म: 89.99% मतदान, हिंसा और CRPF पर आरोपों से सियासत गरमाई

बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म: 89.99% मतदान, हिंसा और CRPF पर आरोपों से सियासत गरमाई

West Bengal Election:

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पहले चरण में भी 93% मतदान हुआ था, जिससे राज्य में चुनावी उत्साह साफ नजर आ रहा है।

 कई जगह हिंसा, झड़प और लाठीचार्ज की घटनाएं

मतदान के दौरान कई इलाकों से हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की खबरें सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया।

West Bengal Election: ममता बनर्जी ने CRPF पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर TMC समर्थकों और वोटरों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि CRPF बूथों पर कब्जा कर रही है और महिलाओं व बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया।

West Bengal Election: बुजुर्ग की मौत पर TMC का दावा

TMC ने आरोप लगाया कि हावड़ा के उदयनारायणपुर में केंद्रीय बलों की कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं भाजपा ने डायमंड हार्बर के फालता में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। चुनाव आयोग ने शिकायतों की जांच के आदेश दिए हैं।

 नतीजों के बाद भी 700 कंपनियां रहेंगी तैनात

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 4 मई को नतीजे आने के बाद भी राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की करीब 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसका उद्देश्य काउंटिंग और उसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

यह भी पढे़ : दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो, सिस्टम सुरक्षा पर बड़े सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments