West bengal elections: पश्चिम बंगाल और असम में BJP की जबरदस्त जीत के बाद सियासी माहौल गर्म है। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसने इस जीत को “जनता की ताकत” बताया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा।” उन्होंने इसे जनता की शक्ति और सुशासन की राजनीति की जीत बताया।
BJP को मिला शानदार जनादेश
PM मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि जनता ने BJP को एक मजबूत जनादेश दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। उनके मुताबिक, आने वाली सरकार समाज के हर वर्ग को अवसर और सम्मान देने पर फोकस करेगी।
West bengal elections: कार्यकर्ताओं के संघर्ष का नतीजा
प्रधानमंत्री ने इस जीत का श्रेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों से मेहनत कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है।उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कठिन हालात में भी उन्होंने पार्टी के विकास एजेंडे को जनता तक पहुंचाया।
West bengal elections: असम में भी BJP-NDA की वापसी
असम विधानसभा चुनाव में भी BJP-NDA गठबंधन को शानदार जीत मिली है। PM मोदी ने असम की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जनादेश विकास और सकारात्मक बदलाव के एजेंडे पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी।
“सकारात्मक एजेंडे को मिला समर्थन”
PM मोदी ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि पार्टी के सकारात्मक एजेंडे ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने BJP और NDA के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की, जिन्होंने पिछले एक दशक में पार्टी को मजबूत किया।
पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं की भी सराहना
West bengal elections: प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के NDA कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर शानदार काम किया और जनता के बीच रहकर पार्टी की उपलब्धियों को साझा किया, जिसका फायदा चुनाव में मिला।
ये भी पढ़ें: West Bengal जीत के बाद BJP में जोश, केशव मौर्य बोले: 2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल








