Home » पश्चिम बंगाल » पीएम मोदी ने बंगाल हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने बंगाल हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात

West bengal: Suvendu Adhikari ने शुक्रवार को Brigade Parade Ground में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस भव्य समारोह में Narendra Modi, Amit Shah समेत कई केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले पीएम मोदी

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं देबासिस मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बीजेपी ने इस मुलाकात के जरिए साफ संदेश देने की कोशिश की कि राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं का बलिदान भुलाया नहीं जाएगा।

West bengal: 300 लोगों के नाम वाला स्मारक बना चर्चा का केंद्र

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले करीब 300 लोगों के नामों का एक विशेष स्मारक भी बनाया गया। इस स्मारक में सभी मृतकों के नाम और उनके इलाकों की जानकारी बांग्ला भाषा में लिखी गई है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का कहना था कि यह स्मारक सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि न्याय का प्रतीक भी है। हालांकि जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ का नाम इस स्मारक में शामिल नहीं किया गया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि वह वायुसेना से जुड़े रहे थे और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान नहीं थी।

West bengal: पीएम मोदी ने अर्पित किए फूल

शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक पर पहुंचकर फूल अर्पित किए और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने कहा कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने की खुशी है, लेकिन उन कार्यकर्ताओं को खोने का दुख भी है जिन्होंने वर्षों तक राजनीतिक संघर्ष किया।

समारोह में लगे जय श्री राम के नारे

West bengal: कार्यक्रम के दौरान मंच से “जय श्री राम” के नारे भी लगाए गए। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल में सनातन और हिंदुत्व को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन अब नई सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि पहले हर चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा देखने को मिलती थी और इस बार बीजेपी की जीत के बाद भी हिंसा की घटनाएं सामने आईं। शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का भी जिक्र किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हमला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़े: ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हुआ’ शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद बोले भाजपा नेता