बुलंदशहर मां-बेटी हाईवे गैंगरेप केस, 9 साल बाद 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नौ साल पहले सामने आए बहुचर्चित मां-बेटी हाईवे गैंगरेप मामले में आखिरकार न्याय का फैसला आ गया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीसी) वरुण कौशिक ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अगस्ता वेस्टलैंड केस, क्रिश्चियन मिशेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिहाई का आदेश

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलीकॉप्टर डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया। क्रिश्चियन मिशेल को 4 दिसंबर 2018 को दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। पहले CBI ने उसे गिरफ्तार किया और फिर 22 दिसंबर 2018 को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया।

बोतलबंद पानी के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर PIL खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘लग्जरी मुद्दा’

सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत में बिकने वाले बोतलबंद पानी (Packaged Drinking Water) के लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को लागू करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता देश की जमीनी हकीकत समझना चाहता है, तो उसे महात्मा गांधी की तरह गांव-गांव जाकर देखना चाहिए, जहां लोग आज भी पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

शक के आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाना नागरिकता निलंबित करने जैसा: सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस

देशभर में चल रही मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को जोरदार बहस हुई। याचिकाकर्ताओं ने SIR की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ शक के आधार पर किसी का नाम मतदाता सूची से हटाना, नागरिकता को निलंबित करने जैसा कदम है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बाग्ची की बेंच SIR की संवैधानिकता पर लगातार सुनवाई कर रही है। बहस के दौरान राजू रामचंद्रन ने कहा कि चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

47 साल बाद सुप्रीम कोर्ट की स्वीकारोक्ति , ‘मथुरा केस’ था हमारी सबसे बड़ी भूल

SUPREME COURT

SUPREME COURT NEWS: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई,  ने 47 साल पुराने एक रेप केस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साल 1979 में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने न केवल कानून की आत्मा को ठेस पहुंचाई, बल्कि यह न्यायपालिका के लिए “संस्थागत शर्मिंदगी का क्षण” था। CJI … Read more

Breaking News: चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश कहा- ‘सनातन का अपमान नहीं चलेगा’

Breaking News

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की गई। घटना के तुरंत बाद कोर्ट स्टाफ ने आरोपी वकील राकेश किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी ने जूता फेंकने से … Read more