चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना भी ऐतिहासिक स्तर के पास
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। 1 किलो चांदी 9,750 रुपये बढ़कर 2,27,000 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को इसका भाव 2,17,250 रुपये प्रति किलो था। विदेशी बाजार में स्पॉट सिल्वर ने लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रखते हुए 72.70 डॉलर प्रति औंस का नया उच्च स्तर छू लिया।