बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Bihar news:

बिहार के रोहतास जिले में घने कोहरे के कारण हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों की जान चली गई। जॉगिंग के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की, वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।

Ikkis Movie: रिलीज से पहले एनजीओ के बच्चों के लिए रखी गई ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

Ikkis Movie

Ikkis Movie: अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म की एक खास और भावुक पहल सामने आई है, जहां एनजीओ से जुड़े बच्चों के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। एनजीओ के बच्चों के साथ खास … Read more

सौरभ भारद्वाज समेत आप के तीन नेताओं पर एफआईआर दर्ज जाने क्या है पूरा मामला

Delhi news:

दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज समेत तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक राजनीतिक स्किट से जुड़ा है, जिसमें सांता क्लॉज के प्रतीकात्मक उपयोग को लेकर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई है। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे प्रदूषण जैसे मुद्दों पर सरकार पर बने दबाव से जोड़कर बताया है।

2025 में राजनीति के इन किरदारों ने कहा अलविदा, देश ने खोए अनुभवी नेता

In 2025, these political figures said goodbye

साल 2025 भारतीय राजनीति के लिए गहरे शोक और अपूरणीय क्षति का वर्ष रहा। इस दौरान देश ने ऐसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को खो दिया, जिन्होंने दशकों तक सार्वजनिक जीवन को दिशा दी। पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल से लेकर विजय रूपाणी, शिबू सोरेन, सत्यपाल मलिक और वीएस अच्युतानंदन जैसे दिग्गजों के निधन ने राजनीति में एक खालीपन छोड़ दिया।

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रोक, बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन का फैसला

Kashi Vishwanath

प्रशासन के अनुसार, साल के आखिरी दिन और नए साल के पहले दिन करीब 6 लाख श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।

भारत मलेरिया उन्मूलन के बेहद करीब, ICMR की रिपोर्ट से मिले सकारात्मक संकेत

भारत जल्द ही मलेरिया जैसी घातक बीमारी से मुक्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। यह दावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (NIMR) की हालिया रिपोर्ट में किया गया है। NIMR की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शहरों में मलेरिया का स्वरूप बदल रहा है। निर्माण स्थलों पर जमा पानी, खुले कंटेनर और अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों में एनोफेल्स स्टेफेन्सी मच्छर की मौजूदगी के कारण अर्बन मलेरिया के मामले बढ़ रहे हैं।

नर्मदा एक्सप्रेस में कैसे ममता हुई शर्मसार, 15 दिन के मासूम को अजनबी के पास छोड़ भागी ‘पत्थर दिल माँ’

Bhopal News: नर्मदा एक्सप्रेस में कैसे ममता हुई शर्मसार, 15 दिन के मासूम को अजनबी के पास छोड़ भागी 'पत्थर दिल माँ'

विश्वास का फायदा उठाकर अंजाम दी गई इस घटना के बाद अब रेलवे पुलिस सीसीटीवी की मदद से उस अज्ञात महिला की तलाश कर रही है।

पीएम मोदी का राष्ट्र संदेश भारत माता की जय’ प्रेरणा स्थल और विकसित भारत–यूपी का संकल्प

लखनऊ से पीएम मोदी का संदेश: भारत माता की जय’ प्रेरणा स्थल और विकसित भारत–यूपी का संकल्प

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने देश और दुनिया को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सौहार्द, शांति और खुशहाली का प्रतीक है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ … Read more

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में AAP नेताओं पर FIR

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह वीडियो जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा से बनाया गया, जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

कनाडा के एडमॉन्टन में अस्पताल की कथित लापरवाही से भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत

कनाडा के एडमॉन्टन शहर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में लंबे समय तक इलाज न मिलने के कारण 44 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति प्रशांत श्रीकुमार की मौत हो गई। प्रशांत श्रीकुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों 3, 10 और 14 साल को छोड़ गए हैं। इस घटना ने कनाडा की इमरजेंसी हेल्थकेयर व्यवस्था और अस्पतालों में मरीजों के लंबे वेटिंग टाइम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।