चीन में फिर बढ़े कोरोना के मामले, भारत में भी दिख रहे नए केस… घबराएं नहीं, बरतें सावधानी

चीन में कोविड बढ़ा

चीन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच भारत के कुछ राज्यों में भी नए केस सामने आए हैं। हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। विशेषज्ञों ने घबराने के बजाय सतर्क रहने, लक्षणों पर ध्यान देने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।

कांगो में इबोला का कहर बढ़ा: 5 प्रांतों में 1,873 संक्रमित, 672 लोगों की मौत

कांगो में इबोला का कहर, 672 लोगों की मौत

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पांच प्रांतों में 1,873 संक्रमण और 672 मौतें दर्ज हुई हैं। अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है, जबकि 112 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण रोकने के लिए जांच और नियंत्रण अभियान जारी है।

श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज

अगर आप या आपके परिवार में कोई श्रमिक है, तो 1 मई का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस मेगा हेल्थ कैंप के तहत पूरे जिले में कुल 201 स्थानों पर फ्री इलाज की व्यवस्था की गई है।

नोएडा: श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुई डीएम, ESIC अस्पताल का किया निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसे लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, ESIC निदेशक हरमन कौर, एसीएमओ चंदन सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ताले में कैद बाजना का पशु अस्पताल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच मथुरा के बाजना क्षेत्र में स्थित सरकारी पशु अस्पताल अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि अस्पताल भवन की मरम्मत कराकर यहां नियमित रूप से डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

दिल्ली को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात, कुल संख्या 370 पहुंची

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

नर्मदापुरम में खौफ बना गर्म पानी का बोरवेल, सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सोमलवाड़ाखुर्द में स्थित एक घर का बोरवेल इन दिनों किसी चमत्कार की तरह नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकट की वजह बन गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। गृहस्वामी आकाश महालहा ने बताया, “एक महीने से बोरवेल से लगातार गर्म पानी आ रहा है।

चीन में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, भारत से आने वाली उड़ानों की स्क्रीनिंग शुरू

भारत के बाद अब चीन में भी निपाह वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चीन ने उन सभी देशों से आने वाली उड़ानों पर स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। निपाह वायरस (Nipah Virus – NiV) एक जूनोटिक वायरस है, यानी यह जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह Paramyxoviridae परिवार और Henipavirus जीनस से संबंधित है।

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ता है मधुमेह का संकट

तेज़ी से बदलती जीवनशैली, शहरीकरण और अस्वस्थ खान-पान की आदतों के कारण भारत में मधुमेह (डायबिटीज) एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी चिंता जताई गई है कि मधुमेह से पीड़ित लोगों का एक बड़ा वर्ग अपनी बीमारी से अनजान रहता है, विशेष रूप से संसाधन-गरीब क्षेत्रों में।

मध्य प्रदेश में दूषित पेयजल पर NGT का सख्त रुख

मध्य प्रदेश के कई शहरों में सीवेज मिला और दूषित पेयजल सप्लाई होने को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। पेयजल से समझौता नहीं होगा। राज्य के सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।