वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले में नागरिकों समेत 40 से ज्यादा लोगों की मौत

US attack on Venezuela:

वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से किए गए कथित घातक हमले में आम नागरिकों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर है। हमले के बाद देश में हालात तनावपूर्ण हैं। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इसे संप्रभुता पर हमला बताते हुए अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी की रिहाई की मांग की है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद और गहरा गया है।

यूपी मेडिकल कॉलेजों में बड़ी भर्ती: सहायक आचार्य सहित 1200 पद

Up Vacancy:

Up Vacancy: उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। सहायक आचार्य, आचार्य और प्रवक्ता (फार्मेसी) के कुल लगभग 1,200 पदों … Read more

अंकिता भंडारी हत्याकांड, CBI जांच की मांग को लेकर फिर सड़कों पर उतरे लोग

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर जनआक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और जिस वीआईपी का नाम सामने आ रहा है। कोटद्वार अपर जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई पूरी होने के बाद, 30 मई 2025 को अदालत ने पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

नागपुर पब विवाद में युवक की हत्या, दोस्त गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महज़ एक महिला मित्र का मोबाइल नंबर न देने पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रणय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।

असम चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को सौंपी गई स्क्रीनिंग कमेटी की कमान

Assam election 2026:

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पहली बार गांधी परिवार से प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उम्मीदवार चयन की इस अहम जिम्मेदारी के जरिए कांग्रेस राज्य में सियासी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

मुस्तफिजुर विवाद के बाद बड़ा फैसला, भारत में नहीं खेलेगी बांग्लादेश की टीम, खेल मंत्री ने दी जानकारी

MustafizurRahman:

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश की टीम ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया है। बोर्ड ने ICC से अपने मैच श्रीलंका में कराने का आग्रह किया है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। इस फैसले से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आत्महत्या, 12वीं मंज़िल से कूदकर शख्स ने दी जान

दिल्ली के मशहूर ली मेरिडियन होटल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। होटल की 12वीं मंज़िल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में भी दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

बिहार पुलिस पर दाग: 50 लाख कैश और 2 किलो सोना गायब, थानाध्यक्ष निलंबित

Bihar News:

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए 50 लाख रुपये नकद और करीब दो किलो सोना गायब होने के आरोप में थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

त्रिपुरा में 108 करोड़ की गांजा खेती पर बड़ा प्रहार, सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान

Drug Smuggler:

Drug Smuggler: त्रिपुरा में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के सेपाहिजाला जिले में रविवार को दो अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान करीब 108 करोड़ रुपये मूल्य के 23 लाख से अधिक गांजे के पौधों को नष्ट किया गया। ये पौधे लगभग 414 एकड़ … Read more

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, हैदराबाद के 81 साल के बुजुर्ग से 7.12 करोड़ की ठगी

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की “डिजिटल अरेस्ट”, पुलिस जांच या पार्सल में अवैध सामान की धमकी मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना जांच-पड़ताल किसी को पैसे न भेजें।