हैदराबाद में बड़ा फूड फ्रॉड! मटन बताकर होटलों में सप्लाई किया जा रहा था बीफ, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में मटन बताकर बीफ सप्लाई

हैदराबाद में सीसीएस और H-FAST की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को मटन की जगह बीफ सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 50 किलो मीट जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संध्या थिएटर भगदड़ मामला: महिला की मौत के केस में अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन, 22 जून को होगी पेशी

संध्या थिएटर केस में अल्लू अर्जुन को समन

हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को 22 जून को पेश होने का समन जारी किया है। प्रीमियर शो के दौरान हुई इस घटना में एक महिला की मौत हुई थी, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई। आग ट्रेन के B1 और B2 थ्री-टियर एसी कोच में लगी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन रेलवे और फायर विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

हैदराबाद में 140 की रफ्तार से दौड़ रही हायाबूसा बाइक कार से टकराई, 5 लोगों की मौत

तेलंगाना के हैदराबाद में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हायाबूसा बाइक रेसिंग के दौरान अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से जा टकराई। निवासियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, CCTV कैमरे लगाने, स्पीड गन से निगरानी करने और अवैध बाइक रेसिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

हैदराबाद में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 414 सिलेंडर जब्त

हैदराबाद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने साफ किया है कि गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, हैदराबाद के 81 साल के बुजुर्ग से 7.12 करोड़ की ठगी

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की “डिजिटल अरेस्ट”, पुलिस जांच या पार्सल में अवैध सामान की धमकी मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना जांच-पड़ताल किसी को पैसे न भेजें।