इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

India vs Sri Lanka Test Records:

India vs Sri Lanka Test Records: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 15 अगस्त 2026 से खेला जाने वाला है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बहुत ही अहम है।क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपडेटेड अंक तालिका के अनुसार भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आइए अब एक नजर उन महान खिलाड़ियों पर डालते हैं जिन्होंने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

India vs Sri Lanka Test Records: भारत और श्रीलंका टेस्ट इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाज-

भारत और श्रीलंका के टेस्ट सीरीज इतिहास में टॉप-10 बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में छह भारतीय और चार श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं।

India vs Sri Lanka Test Records: टॉप-10 बल्लेबाजों में मास्टर ब्लास्टर सबसे ऊपर-

टॉप-10 बल्लेबाजों की बात हो रही हो और उस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का नाम न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन पहले स्थान पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 25 मैच खेले हैं। इन 25 मैचों में सचिन तेंदुलकर को 36 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। 60.45 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर ने 1995 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

सिर्फ यही दिग्गज पहुंच पाया सचिन के रिकॉर्ड के करीब-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ महेला जयवर्धने ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो श्रीलंका की तरफ से सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाए हैं। जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 18 मैच खेले हैं। इन 18 मैचों में उन्हें 28 पारियां खेलने का मौका मिला। अपनी 28 पारियों में जयवर्धने ने 1822 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

वीरेंद्र सहवाग – “टेस्ट में मुझे श्रीलंका के खिलाफ खेलना पसंद था”-

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना वीरेंद्र सहवाग (मुल्तान का सुल्तान) को काफी पसंद था। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाजों में वीरू का औसत सबसे ज्यादा है। वीरेंद्र सहवाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 18 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। अपनी इन 18 पारियों में वीरेंद्र सहवाग (वीरू) ने 72.88 की औसत से 1239 रन बनाए हैं। भले ही सहवाग रनों के मामले में छठे पायदान पर हैं, लेकिन औसत के मामले में वीरू पहले पायदान पर विराजमान हैं।

टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में किंग कोहली भी हैं शामिल-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में विराट कोहली (किंग कोहली) भी टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। सूची के अनुसार विराट आठवें पायदान पर विराजमान हैं। चेज़ मास्टर के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7 दोहरे शतक बनाए हैं, जिनमें 2 श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले हैं। इन 11 मैचों में 67.81 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 1085 रन बनाए हैं। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाजों में श्रीलंका के खिलाड़ी कुमार संगकारा, डी सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज का नाम भी शामिल है

यह भी पढ़े- PM Modi: देश के प्रधानमंत्री को गाली देने पर कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून

स्विंग का खौफ और विराट का मास्टरप्लान, संजय बांगर ने सुनाई ‘मिशन इंग्लैंड’ की अनसुनी कहानी

IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और 0-3 से पीछे है। आयरलैंड के खिलाफ भी टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इंग्लैंड की स्विंग और सीम वाली परिस्थितियों … Read more

अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे रोहित-हार्दिक: फिटनेस टेस्ट किया पास

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच संडे से शुरू होने वाले वनडे मैचों की सीरीज में मैदान पर अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलते दिखेंगे रोहित और हार्दिक। रो-को की जोड़ी को सभी फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों के बीच के भाईचारे की फैंस खूब सराहना भी करते हैं। ऐसे में जब से विराट और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट और टी-20 से संन्यास लिया है, तभी से फैंस उनकी एक झलक के लिए तरस गए हैं।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, विराट कोहली हुए सीरीज से बाहर

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए विराट

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। हैमस्ट्रिंग चोट के चलते विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आईपीएल जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, सुबह 4 बजे लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज और उनके गुरुदेव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। वहीं, विराट ने इस सीजन में 675 रन बनाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

RCB के सामने 156 रन का लक्ष्य, वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टी ने गुजरात की लाज बचाई

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। 156 रन का लक्ष्य फाइनल मुकाबले के लिहाज से चुनौतीपूर्ण तो है, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर RCB के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए इसे हासिल करना संभव माना जा रहा है।

पाटीदार के विवादित कैच पर बवाल, अंपायर के फैसले पर भड़के दिखाई दिए विराट कोहली

गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में रजत पाटीदार के कैच को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अंपायर के फैसले से विराट कोहली और टीम असहमत नजर आए। इस फैसले पर कमेंटेटर्स और फैन्स ने भी सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।

आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान किया हासिल, विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे

आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 में आरसीबी ने एलएसजी को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं टीम का प्रदर्शन लगातार मजबूत है और पर्पल कैप की जंग भी बेहद रोमांचक होती जा रही है अभी जारी है

आज खेलेंगे विराट कोहली या नहीं? आरसीबी के लिए बड़ा मैच, शीर्ष पर पहुंचने का मौका

विराट कोहली

विराट कोहली की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहम मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है। सभी की नजरें टॉस पर टिकी हैं कि कोहली खेलेंगे या नहीं और टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी।

आईपीएल 2026: डेब्यू में छाए जैकब डफी, 3 विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, कोहली-पड्डिकल से आरसीबी की शानदार जीत

आरसीबी की 6 विकेट से जीत

आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की अर्धशतकीय पारियों के साथ जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी जीत की बड़ी वजह बनी।