आईपीएल जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, सुबह 4 बजे लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज और उनके गुरुदेव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। वहीं, विराट ने इस सीजन में 675 रन बनाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्रेमानंदजी बोले- मैं रहूं या न रहूं, आपका साथ कभी नहीं छोड़ूंगा; 9 दिन से बंद है पदयात्रा

प्रेमानंदजी बोले- मेरी चिंता छोड़ो, भजन करो

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने वीडियो संदेश जारी कर भक्तों से चिंता न करने को कहा। खराब स्वास्थ्य के चलते उनकी पदयात्रा और एकांतिक मुलाकातें बंद हैं। उन्होंने भक्तों को भजन, नाम जप और सेवा में लगे रहने की सलाह दी तथा हमेशा प्रसन्न रहने का संदेश दिया।

रात-दिन गूंज रहे राधे-राधे के जयकारे, अधिक मास में शुरू हुई ब्रज की सबसे पवित्र 84 कोसी परिक्रमा

राजस्थान के डीग जिले में अधिक मास के अवसर पर ब्रज 84 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। पूरा ब्रज क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबा नजर आ रहा है।

बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग ठेके को लेकर विवाद, संतों का विरोध और प्रशासन की सफाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका दिए जाने की खबर सामने आते ही साधु-संतों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। डीएम ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे कुमार सानू, लिया आशीर्वाद और मिली खास नसीहत

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। समय के साथ उनकी ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है। महाराज जी की बातों से सहमत होते हुए कुमार सानू ने नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया।

Premanand Maharaj: चिंता में डूबे अर्पित रांका, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिला जीवन का मंत्र

Premanand Maharaj Updesh:

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान अभिनेता अर्पित रांका ने जीवन, करियर और भविष्य को लेकर अपनी चिंताओं को साझा किया। महाराज जी ने नाम-जप, ईश्वर पर विश्वास और संतुलित जीवन को मानसिक शांति का मार्ग बताया। यह संवाद न केवल कलाकारों बल्कि आम लोगों के लिए भी प्रेरणा देने वाला है, जो चिंता और असमंजस से जूझ रहे हैं।