पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। 10 जनवरी की तड़के वह वॉशरूम में दो बार बेहोश हो गए थे। इसके बाद सोमवार को उन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को पदभार संभाला था और उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था।