गुरुग्राम में 6000 रुपये का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कॉर्पियो सवार ने करीब 6,000 रुपये का डीजल/पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया जा सके।

उज्जैन में दिनदहाड़े खौफनाक हमला, युवती पर सरेआम चाकू से 15 से ज्यादा वार

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में एक युवती पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सुनील बताया जा रहा है।

गाजियाबाद में बिल्डर के ऑफिस पर देर रात फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खोड़ा थाना क्षेत्र के मास्टर पार्क इलाके में देर रात एक स्थानीय बिल्डर के ऑफिस पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े या देर रात होने वाली ऐसी घटनाएं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। इस फायरिंग के बाद मास्टर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।

ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन: तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित 16 साल का लड़का घर छोड़ा, चिट्ठी में लिखा: “मुझे मत ढूंढना”

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर अचानक घर छोड़कर चला गया। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इंदौर में बालकनी से गिरने से नवविवाहिता गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कपड़े सुखाते समय एक 25 वर्षीय नवविवाहिता पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है।

बठिंडा में युवती की हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

पंजाब के बठिंडा में युवती की बेरहमी से हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में 35 वर्षीय प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 11 फरवरी को सूटकेस मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बठिंडा की SSP ज्योति यादव बैंस ने बताया कि परसराम नगर इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

आसनसोल में पूर्व CPM नेता की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले इलाके में सनसनी

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनाव से पहले पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, सरफुद्दीन का ग्रिल और रॉड का कारोबार था और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वे करीब 10 साल पहले राजनीति से दूरी बना चुके थे।

शाहबाद डेरी में व्यापारी से ढाई लाख की लूट, CCTV के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी इलाके से लूट और वारदात की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से करीब सवा दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी रोहिणी के विजय विहार क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विवेक विहार में फिल्मी स्टाइल में कार चोरी गैंग गिरफ्तार, पुलिस पर चढ़ाई की कोशिश

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पश्चिम दिल्ली की एंटी ऑटो थैफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक फिल्मी स्टाइल कार चोरी गैंग को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जांच में पता चला कि किआ सेल्टोस 2 सितंबर 2025 को मुखर्जी नगर से चोरी हुई थी।