मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले, किसानों की समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान हर मौसम में अपने खेत-खलिहान की चिंता करता है। फसल अच्छी हो तो हरियाली, लेकिन अगर ओला-पाला, कीट या मौसम की मार पड़ जाए तो पूरा साल मुश्किल हो जाता है। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर चार लेन फ्लाईओवर, पिपलिया मंडी में रेलवे अंडरब्रिज, मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन के पास नया अंडरपास, काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा।

दिसंबर 2025 में बेरोजगारी दर में हल्की बढ़ोतरी

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में बेरोजगारी दर मामूली रूप से बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गई। दिसंबर 2025 के ये आंकड़े 3,73,990 लोगों के सर्वेक्षण पर आधारित हैं। श्रमिक जनसंख्या अनुपात से आशय कुल जनसंख्या में कार्यरत लोगों के हिस्से से है।