चेन्नई और लखनऊ में आज होगी कांटे की टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और किस टीम का पलड़ा भारी

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आज अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। चेन्नई जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि लखनऊ पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेला जाएगा, जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

PM मोदी आज कर्नाटक-तेलंगाना दौरे पर, ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं से देंगे विकास को रफ्तार

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे और हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के … Read more

भारत की ताकत और बढ़ी! DRDO ने किया एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

भारत ने ओडिशा से एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल कई लक्ष्यों पर एक साथ हमला करने में सक्षम है। इस उपलब्धि से देश की रक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हुई है तथा सामरिक शक्ति में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

मदर्स डे स्पेशल: दूसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं के लिए आसान और सुरक्षित योगासन, जो दें स्वास्थ्य और ऊर्जा

मदर्स डे पर गर्भवती महिलाओं के लिए दूसरी तिमाही में सुरक्षित योगासन बेहद लाभकारी हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार हल्के योगासन शरीर को मजबूत बनाते हैं, लचीलापन बढ़ाते हैं और मानसिक शांति देते हैं। इससे मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

होर्मुज तनाव के बीच मिस्र-कतर की अपील, अमेरिका और ईरान दिखाएं जिम्मेदारी और समझदारी

मिस्र और कतर ने अमेरिका और ईरान से संयम और समझदारी की अपील की है। दोनों देशों ने विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को जरूरी बताया। होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच शांति और स्थिरता पर जोर दिया गया।

चेन्नई के समारोह स्थल पर पहुंचे टीवीके प्रमुख विजय, 9 मंत्रियों के साथ करेंगे शपथ ग्रहण समारोह में प्रवेश

तमिलनाडु में राजनीतिक बदलाव के बीच टीवीके प्रमुख विजय ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। आज वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई में भव्य समारोह आयोजित है, जिसमें कई नेता और अतिथि शामिल हो रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार आज, 6 नए चेहरे शामिल, ब्राह्मण-दलित-ओबीसी संतुलन पर जोर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार आज होगा। इसमें 6 नए मंत्री शपथ लेंगे। सरकार ने ब्राह्मण, दलित, पिछड़ा और महिला वर्ग को साधने की कोशिश की है। मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर समेत कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

सत्ता के दरवाजे तक पहुंचे विजय, 120 विधायकों का समर्थन जुटाकर मारी बाजी, आज संभालेंगे तमिलनाडु की कमान

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बहुमत का आंकड़ा पार होने के बाद अब विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके ने भी उन्हें समर्थन दिया।

काल भैरव की कृपा पाने का खास दिन आज, जानें काला अष्टमी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन काल भैरव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। अष्टमी तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचक, योग और नक्षत्र का संयोग धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना गया है।