विधानसभा में ₹19,215 करोड़ का बजट पेश, 2047 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य

 Sikkim Budget 2026:

Sikkim Budget 2026: सिक्किम विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। पहले दिन मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह तामांग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹19,215 करोड़ का आम बजट पेश किया। इसके साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और … Read more

ASI संरक्षित कल्लेश्वर मंदिर के खुले कुएं में गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Karnataka News:

Karnataka News: कर्नाटक के विजयनगर जिले स्थित ऐतिहासिक कल्लेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस मंदिर में अपने माता-पिता के साथ घूमने आए 9 वर्षीय विष्णु विनोद की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का … Read more

पटना के पासपोर्ट सेवा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bihar News:

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में बम की धमकियों का सिलसिला जारी है। सिविल कोर्ट के बाद अब मनेर स्थित उप डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने और साइनाइड गैस छोड़ने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

Bihar News: धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप-

जानकारी के अनुसार, डाक अधीक्षक (पासपोर्ट) के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने और साइनाइड गैस छोड़ने की बात कही गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

Bihar News: एहतियात के तौर पर खाली कराया गया परिसर-

धमकी मिलने के तुरंत बाद मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया। कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसर की घेराबंदी कर दी गई।

बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं-

घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को बुलाया गया। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी-

पुलिस की साइबर टीम धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है। ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है।

अफवाहों से बचने की अपील-

प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पेश, आज होगी चर्चा; कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पेश, आज होगी चर्चा; कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

 MP UCC Bill:

MP UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 सदन में पेश कर दिया। विधेयक पर मंगलवार को चर्चा होगी। इसे लेकर पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। MP UCC Bill: कांग्रेस ने लगाया ‘चोरी-छिपे’ बिल लाने … Read more

‘आंसू गैस के इस्तेमाल की निंदा…’ प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की आलोचना कर क्या बोली प्रियंका गांधी?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

CJP Protest: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह शिक्षा नीति की कमियों पर चर्चा करने से कतरा रही है। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर बल प्रयोग और आंसू गैस के … Read more

भोपाल में इंजेक्शन से नशा करने वाले युवक की मौत, OST दवा के दुरुपयोग से ओवरडोज की आशंका

Bhopal News:

Bhopal News: भोपाल के कोलार इलाके में इंजेक्शन के जरिए नशा करने वाले एक युवक की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई। युवक नशा मुक्ति के लिए दी जाने वाली ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (OST) की दवा में Avil मिलाकर इंजेक्शन लगाता था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। … Read more

ग्वालियर में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर आरोप

Gwalior News:

Gwalior News: ग्वालियर जिले के डबरा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दिनदहाड़े वकील रतन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी गर्दन और छाती में तीन गोलियां दागीं। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस … Read more

पुणे के बाद अब मुंबई में भी BNSS की धारा 163 लागू, 23 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रभावी रहेगा आदेश

 Mumbai Section 163:

Mumbai Section 163: पुणे में धारा 144 लागू किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भी एक अहम फैसला लिया है। मुंबई पुलिस ने मुंबई आयुक्तालय क्षेत्र में अगले 15 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 23 जुलाई 2026 की रात 12:01 बजे से 6 अगस्त 2026 की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Mumbai Section 163: क्यों लिया यह फैसला-

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

Mumbai Section 163: एक स्थान पर एक साथ खड़े होने पर रहेगा प्रतिबंध-

जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक शांति भंग होने, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने तथा जन-धन के नुकसान की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।आदेश के तहत बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।

क्यों लिया यह अहम कदम-

इन दिनों देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर कई तरह के विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन चल रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन जारी है। वहीं, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भी कई अभ्यर्थी संगठन सामाजिक संगठनों के सहयोग से आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। इन्हीं प्रमुख कारणों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

क्या है धारा 163-

धारा 163 लागू होने के बाद मुंबई में बिना प्रशासन की अनुमति किसी भी तरह की सभा, जुलूस, प्रदर्शन या बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। मुंबई पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े- CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिया बड़ा बयान!

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे!, शिक्षा मंत्री के हटने की अटकलें तेज

New Delhi: धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे!, शिक्षा मंत्री के हटने की अटकलें तेज

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च, देश में विभिन्न जगहों पर उसके समर्थन में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखकर कहा जा रहा है कि अब सरकार दबाव में है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच … Read more

CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिया बड़ा बयान!

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तोड़ी चुप्पी

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि हमारी बातचीत जारी है। मैंने धरने को समाप्त करने अनुरोध किया है। प्रदर्शनकारियों की … Read more