धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिनेश कार्तिक का पोस्ट वायरल, युवाओं की जमकर की तारीफ

 Dinesh Karthik X Post:

Dinesh Karthik X Post: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और छात्रों के लंबे समय से चल रहे देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कुछ घंटों बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कार्तिक ने अपने संदेश में देश की नई पीढ़ी के जज्बे, स्पष्ट सोच और बेहतर भारत बनाने की भावना की खुलकर सराहना की।

Dinesh Karthik X Post: युवाओं के हौसले की तारीफ-

दिनेश कार्तिक ने अपने पोस्ट में किसी राजनीतिक घटनाक्रम या छात्र आंदोलन का सीधा जिक्र नहीं किया। हालांकि, उनका यह संदेश ऐसे समय सामने आया जब छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को बड़ी सफलता मिली और बढ़ते दबाव के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। कार्तिक ने लिखा कि देश की नई पीढ़ी की स्पष्ट सोच, मिलकर काम करने की क्षमता और लगातार आगे बढ़ने का जज्बा उन्हें काफी प्रेरित करता है।

Dinesh Karthik X Post: ट्विटर पर शेयर किया प्रेरणादायक संदेश-

कार्तिक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आखिरकार, हम सभी एक बेहतर भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। नई पीढ़ी की स्पष्ट सोच, मिल-जुलकर काम करने की भावना और लगातार कोशिश करते रहने का जज्बा मुझे बहुत प्रभावित करता है। भविष्य उज्ज्वल है और अगली पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जय हिंद।” उनका यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे साझा किया।

पहले भी खिलाड़ियों ने दी थी प्रतिक्रिया-

इससे पहले आंदोलन के दौरान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी छात्रों के प्रति समर्थन और शांति बनाए रखने की अपील की थी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने आंदोलन से जुड़ी राजनीतिक मांगों पर कोई पक्ष नहीं लिया और संतुलित रुख अपनाया।

इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा-

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि उन्होंने यह फैसला छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए लिया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ “राष्ट्र-विरोधी ताकतें” विरोध-प्रदर्शनों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही थीं। उनका इस्तीफा केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत के तीसरे दौर से ठीक पहले आया। CJP लगातार उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रही थी और इसे बातचीत की प्रमुख शर्त बता रही थी

यह भी पढ़े- एमपी में पेपर लीक मामलों में तेजी, 90 दिन में होगा फैसला, 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित: CM यादव

एमपी में पेपर लीक मामलों में तेजी, 90 दिन में होगा फैसला, 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित: CM यादव

MP NEWS: एमपी में पेपर लीक मामलों में 90 दिन में फैसला - CM

MP NEWS: मध्यप्रदेश सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इन अदालतों में पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधी मामलों का … Read more

NEET प्रदर्शन के बीच चर्चा में आए CJP प्रवक्ता सौरव दास

NEET Protest:

NEET Protest: नई दिल्ली में NEET परीक्षा पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में बनी इस नई राजनीतिक पार्टी में युवा चेहरों की बड़ी भूमिका है। जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र आंदोलन के बाद सौरव दास पार्टी से जुड़े और जल्द ही उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

NEET Protest: खोजी पत्रकार के रूप में बनाई पहचान-

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, सौरव दास नई दिल्ली में स्वतंत्र (फ्रीलांस) जांच पत्रकार हैं। उन्होंने 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और कानून, शासन, न्यायपालिका, अपराध तथा पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग की। वे क्लाइमेट एक्शन फ्रंट (Climate Action Front) के सह-संस्थापक भी हैं।

NEET Protest: इंटर्नशिप से फ्रीलांस पत्रकारिता तक का सफर-

सौरव दास ने दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच एक मीडिया संस्थान में इंटर्नशिप कर पत्रकारिता की बुनियादी बातें सीखीं। इसके बाद उन्होंने Media Monks और Content Associates जैसी संस्थाओं के साथ काम किया। बाद में उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग को अपना करियर बनाया।

RTI और रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग पर विशेष फोकस-

सौरव दास ने पिछले कुछ वर्षों में कई गहन शोध-आधारित रिपोर्टें लिखीं, जो देश के प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुईं। सूचना का अधिकार (RTI) कानून से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने सक्रिय रूप से काम किया और पारदर्शिता से जुड़े कई मुद्दे उठाए।

न्यायपालिका पर लिख रहे पहली किताब-

वर्तमान में सौरव दास अपनी पहली पुस्तक ‘Complicit Silence: The Court’s Role in India’s Quiet Suffering’ लिख रहे हैं। यह पुस्तक भारतीय न्यायपालिका की भूमिका पर केंद्रित है और इसमें न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मामलों और पीड़ितों की कहानियों के जरिए अपने विचार प्रस्तुत किए गए हैं।

कोविड-19 के दौरान भी निभाई अहम भूमिका-

कोविड-19 महामारी के दौरान सौरव दास ने एक राज्य उच्च न्यायालय में हस्तक्षेप किया था। इसके बाद केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने महामारी से जुड़े जरूरी सूचना अनुरोधों की अपीलों पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इस पहल को सूचना तक लोगों की पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

 CJP में नई जिम्मेदारी, बढ़ी राजनीतिक चर्चा-

CJP में प्रवक्ता बनने के बाद सौरव दास अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के बीच उनकी सक्रियता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। युवा नेतृत्व वाली इस पार्टी और सौरव दास की भूमिका पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का आंदोलन खत्म करने का ऐलान, लोगों से वापास जाने की अपील

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का आंदोलन खत्म करने का ऐलान, लोगों से वापास जाने की अपील

CJP: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का आंदोलन खत्म

CJP: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 36 दिनों से जारी अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को सरकार और CJP के बीच हुई बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों पक्षों ने आंदोलन खत्म होने की जानकारी दी। संगठन ने कहा … Read more

दतिया में सिंधिया ने भरी चुनावी हुंकार, गिनाए विकास कार्य, कांग्रेस पर साधा निशाना

Datia By-election: Scindia sounds the election bugle in Datia

DATIA BY ELECTION: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार अभियान में उतारा। बड़ौनी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने … Read more

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का विशाल लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी रहे फ्लॉप

IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20I सीरीज के दूसरे टी20I मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का विशाल लक्ष्य दिया। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारतीय टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा कर पाएगी। इसका जवाब मैच के नतीजे के साथ ही मिलेगा।

IND vs ZIM: ईशान किशन ने खेली 81 रन की धमाकेदार पारी-

220 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 9 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।

IND vs ZIM: तिलक वर्मा ने खेली 60 रन की नाबाद पारी-

ईशान किशन के आउट होने के बाद भारतीय टीम कुछ दबाव में नजर आई। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 60 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत 219 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

वैभव सूर्यवंशी रहे फ्लॉप-

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा उम्मीदें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से थीं कि वह दूसरे टी20I में भी तूफानी बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन वह महज 20 रन बनाकर आउट हो गए और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:

ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी

यह भी पढ़े- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार; पांच लोगों की हुई मौत

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार; पांच लोगों की हुई मौत

Rajgarh Accident: राजगढ़ में बड़ा हादसा, तालाब में गिरी कार

Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। खुजनेर थाना क्षेत्र के भीलखेड़ी जोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और … Read more

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 8 साल में विवाद के चलते इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री बने

 NEET Paper Leak:

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले की जिम्मेदारी लेते हैं और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मोदी सरकार में विवाद के कारण किसी मंत्री के इस्तीफे का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वर्ष 2018 में तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था।

NEET Paper Leak: CJP के आंदोलन का असर-

नीट पेपर लीक के विरोध में कॉककोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को अपनी प्रमुख मांग बनाया हुआ था। सरकार ने अन्य मांगों पर सहमति जताई, लेकिन आंदोलनकारी इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

NEET Paper Leak: छात्रों की मांग के बाद लिया फैसला-

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पेपर लीक के कारण प्रभावित छात्रों को न्याय मिले, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और आंदोलन में शामिल छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो। CJP ने बातचीत के अगले दौर के लिए भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को शर्त बना दिया था।

इस्तीफे के बाद क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान-

इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने नीट पेपर लीक की पूरी जिम्मेदारी ली है और कभी भी इस मामले से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि देश की एकता बनाए रखने, छात्रों के भविष्य की रक्षा करने और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने का अवसर देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया

यह भी पढ़े- कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

Dharmendra Pradhan Education: देश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल धर्मेंद्र प्रधान आज एक बार फिर चर्चा में हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने छात्रों से जुड़े विवाद और बढ़ते विरोध के बीच अपना इस्तीफा … Read more

पद छोड़ते ही X बायो से हटाया ‘Education Minister’… इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बड़ा कदम

पद छोड़ते ही X बायो से हटाया 'Education Minister'... इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बड़ा कदम

Dharmendra Pradhaan Resigns: NEET-UG परीक्षा को लेकर जारी विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफे की जानकारी सामने आने के कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल में भी बड़ा बदलाव कर दिया। उन्होंने अपने बायो … Read more