Google Chrome का नया UI अपडेट: वेबसाइट नोटिफिकेशन पॉप-अप से मिलेगी राहत

Chrome 155 Version:

Chrome 155 Version: गूगल एंड्रॉयड यूजर्स के ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Chrome में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Chrome 155 वर्जन के साथ नया Notification Permission UI रोलआउट किया जाएगा, जिससे वेबसाइट्स के बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन पॉप-अप से राहत मिलेगी।

Chrome 155 Version: कम दखल देने वाला होगा नया UI-

Google के मुताबिक नया नोटिफिकेशन परमिशन इंटरफेस पहले की तुलना में कम दखल देने वाला होगा। इससे यूजर्स बिना ब्राउजिंग बाधित हुए यह तय कर सकेंगे कि किसी वेबसाइट के नोटिफिकेशन सब्सक्राइब करने हैं या नहीं।

Chrome 155 Version: Site Controls में मिलेगा नया विकल्प-

Chrome 155 अपडेट के साथ Site Controls मेन्यू में एक नया Notification Subscription विकल्प जोड़ा जाएगा। यदि यूजर पहली बार आए परमिशन प्रॉम्प्ट का जवाब नहीं देता, तो बाद में इसी मेन्यू से नोटिफिकेशन की अनुमति दे सकेगा।

बिना जवाब दिए प्रॉम्प्ट अपने आप होगा बंद-

गूगल ने बताया कि यदि यूजर नोटिफिकेशन प्रॉम्प्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, तो नया नॉन-ब्लॉकिंग प्रॉम्प्ट कुछ समय बाद अपने आप समाप्त हो जाएगा। इससे ब्राउजिंग का अनुभव पहले से ज्यादा सहज होगा।

डेवलपर्स को भी दी नई सलाह-

गूगल ने डेवलपर्स से कहा है कि वे वेबसाइट खुलते ही नोटिफिकेशन परमिशन न मांगें। इसके बजाय यूजर की गतिविधि के अनुसार सही समय पर प्रॉम्प्ट दिखाएं। उदाहरण के तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट ऑर्डर के बाद डिलीवरी अपडेट के लिए, न्यूज वेबसाइट कई खबरें पढ़ने के बाद टॉपिक अलर्ट के लिए और ट्रैवल वेबसाइट फ्लाइट सर्च के बाद फेयर अलर्ट के लिए नोटिफिकेशन की अनुमति मांग सकती है।

जल्द शुरू होगा रोलआउट-

फिलहाल Android के लिए Google Chrome 150 उपलब्ध है, जबकि नया नोटिफिकेशन परमिशन UI Chrome 155 के साथ चरणबद्ध तरीके से यूजर्स तक पहुंचना शुरू होगा

यह भी पढ़े- छात्र आंदोलन के आगे झुकी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके बोले – झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, कई जिलों में हिंसा और लाठीचार्ज

 Dharmendra Pradhan Resignation:

Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया। बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने ‘जीत गए’ के नारे लगाए। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद शिवहर समेत कई जिलों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले छात्रों ने जीरोमाइल चौक पर प्रदर्शन किया।

Dharmendra Pradhan Resignation: कई जिलों में हिंसा और पथराव-

पश्चिमी चंपारण के मुहर्रम चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सिवान में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और 10 राउंड हवाई फायरिंग की।

सीतामढ़ी में एसपी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल-

सीतामढ़ी में अंबेडकर कल्याण छात्रावास से निकला आक्रोश मार्च शंकर चौक पहुंचते ही उग्र हो गया। उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित एक एसआई समेत कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एसपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

आरा में ट्रेन रोकी, छपरा में BDO घायल-

आरा रेलवे स्टेशन पर छात्र संगठनों ने पटना–बक्सर पैसेंजर ट्रेन रोककर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। वहीं छपरा में प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में सदर बीडीओ दृष्टि पांडेय घायल हो गईं। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया।

नालंदा में बंद का सीमित असर-

नालंदा जिले में बिहार बंद का असर अपेक्षाकृत कम रहा। अधिकांश बाजार खुले रहे और जनजीवन सामान्य रहा। हालांकि, एहतियात के तौर पर कई सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए।

पुलिस अलर्ट पर, हालात पर नजर-

राज्य के संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खड़गे का बड़ा हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार

CAA से किसान आंदोलन तक… 12 साल में पहली बार झुकी मोदी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल में पहली बार झुकी मोदी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

Dharmendra Pradhan Resigns:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को मौजूदा सरकार के सबसे बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक माना जा रहा है। पिछले एक महीने से … Read more

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खड़गे का बड़ा हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार

CJP PROTEST NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों ने इसे छात्रों के आंदोलन और लोकतांत्रिक दबाव की जीत बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे युवाओं के संघर्ष … Read more

छात्र आंदोलन के आगे झुकी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके बोले – झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

छात्र आंदोलन के आगे झुकी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके बोले – झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

Dharmendra Pradhan Resign: देशभर में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आया यह फैसला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर बड़ी … Read more

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, यह लोकतंत्र की जीत, Gen-Z को बधाई

New Delhi: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, यह लोकतंत्र की जीत, Gen-Z को बधाई

New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह जीत सीधे सड़कों से निकले लोकतांत्रिक आंदोलन, शांति, धैर्य और निरंतर संघर्ष की जीत है। शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत वांगचुक … Read more

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर में जश्न, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

CJP PROTEST: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंच से इसकी घोषणा करते हुए इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया। ‘हमने कर दिखाया’ अभिजीत दीपके ने कहा, “लोग … Read more

सीएम योगी का बडा ऐलान, पेपर लीक पर दोषियों की संपत्ति जब्त होगी, संसद में आएगा कानून 

Fatehpur: सीएम योगी का बडा ऐलान, पेपर लीक पर दोषियों की संपत्ति जब्त होगी, संसद में आएगा कानून 

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में पेपर लीक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र … Read more

बिहार बंद में हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- छात्रों और युवाओं की लड़ाई में हमेशा साथ हूं

CJP PROTEST BIHAR: नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को आयोजित बिहार बंद के दौरान जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे तेज प्रताप ने कहा कि वह छात्रों और … Read more

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मगर जारी रहेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके का अब यह ऐलान…

New Delhi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मगर जारी रहेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके का अब यह ऐलान...

New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे अपनी जीत बताते हुए खुशियां मनाई हैं, लेकिन पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि वे इतने भर से आंदोलन वापस नहीं लेेंगे। … Read more