धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रोटेस्ट खत्म, वायरल रील्स पर कंगना रनौत ने जताई नाराजगी

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स और उनमें इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। … Read more

नेपाल में फिर आंदोलन की राह पर Gen Z, इस बार MBBS पेपर लीक होने पर भड़का आक्रोश

Kathmandu: नेपाल में फिर आंदोलन की राह पर Gen Z, इस बार MBBS पेपर लीक होने पर भड़का आक्रोश

Kathmandu: नेपाल में Gen Z एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं।इस बार उनका आक्रोश पेपर लीक होने के कारण भड़का है। युवाओं का गुस्सा प्रचंड रूप से सड़कों पर देखने को मिल रहा है।आश्चर्यजनक है कि जिस Gen Z आंदोलन के फलस्वरूप बालेन शाह की सरकार सत्ता में आई थी, आज उन्हीं बालेंद्र … Read more

खरीफ फसल का सीजन निकट ; लोकसभा में प्रोडक्शन के आंकड़ों और आगामी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा

 Kharif Season 2026:

Kharif Season 2026: इस समय खरीफ फसलों का सीजन चल रहा है।उत्पादों की दृष्टि से यह सीजन मुख्य नकदी फसलों की खेती के लिए सबसे सटीक माना जाता है। इन दिनों किसानों के बीच खाद की मांग भी बढ़ जाती है। ग्लोबल पॉलिटिक्स और शिपमेंट में समस्या के बीच देश में खाद की कमी को लेकर चर्चा उठ रही थी। हालांकि सरकार शुरुआत से ही देश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता की बात कहती आई है। बीते दिनों देश के रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में दिए गए लिखित उत्तर में बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कुल उर्वरक उत्पादन 115.72 लाख टन रहा।

Kharif Season 2026: लोकसभा में बताए गए आंकड़े-

बीते दिनों से लोकसभा का मानसूत्र सत्र जारी है। उर्वरक मंत्री के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश में उर्वरक का कुल उत्पादन 115.72 लाख टन रहा। इसमें यूरिया का उत्पादन 71.55 लाख टन और DAP का उत्पादन 9.84 लाख टन बताया गया। वहीं, बीते फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश का कुल उर्वरक उत्पादन 517.74 लाख टन रहा था। सरकार ने आगे बताया डोमस्टिक प्रोडक्शन के साथ-साथ खाद का आयात भी किया गया है। जिससे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहे।

Kharif Season 2026: देश में कितना हुआ खादों का आयात-

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2026 के बीच) में भारत ने 25.08 लाख टन यूरिया और 7.11 लाख टन DAP खाद का इंपोर्ट किया है। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 103.50 लाख टन यूरिया और 61.94 लाख टन DAP का आयात किया था। सरकार ने बताया कि ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही समस्याओं को कम करने के लिए इंपोर्ट सोर्सेज का विस्तार किया जा रहा है। उर्वरक विभाग ने कई देशों में स्थित भारतीय मिशनों के साथ मिलकर नए आपूर्ति के सोर्सेज पर काम कर रहा है।

किसानों के लिए कैसी रहेगी व्यवस्था-

आवश्यकता 677.18 लाख मीट्रिक टन आंकी गई, जबकि 2024-25 में यह 649.43 लाख मीट्रिक टन थी, जो लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। सरकार ने जानकारी दी है कि खरीफ सीजन में किसानों के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण है, किसानों को खाद की आपूर्ति में कमी नहीं आएगी

यह भी पढ़े- Indore News: हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर बदमाशों का निकाला जुलूस, जेल पहुंचते ही खुलीं; पुलिस जांच के घेरे में

Written By – ANUSHKA

E20 पेट्रोल को लेकर सरकार का बड़ा दावा, कहा- बेहतर प्रदर्शन के साथ 30% तक कम कार्बन उत्सर्जन

E20 Petrol

E20 Petrol: केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में E20 पेट्रोल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सरकार के मुताबिक, E20 पेट्रोल से वाहनों को बेहतर एक्सेलरेशन, स्मूद राइड क्वालिटी और E10 पेट्रोल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन का लाभ मिलता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यापक वैज्ञानिक … Read more

Indore News: हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर बदमाशों का निकाला जुलूस, जेल पहुंचते ही खुलीं; पुलिस जांच के घेरे में

Indore News:

Indore News: इंदौर पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हीरानगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार तीन बदमाशों का हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर जुलूस निकाला गया, लेकिन जेल पहुंचने से पहले ही उनकी पट्टियां खुली मिलीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली … Read more

अस्पताल से छुट्टी के बाद सोनम वांगचुक ने स्टाफ को कहा ‘थैंक्यू’, बताया आगे क्या करेंगे

Sonam Wangchuk Discharged: परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक अनशन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उन्होंने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और शरीर में धीरे-धीरे ताकत लौट रही है। अस्पताल से छुट्टी की जानकारी सोशल … Read more

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों के साथ विधानसभा कूच पर अड़े

Johar University

Johar University: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर जारी विवाद अब राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है। सोमवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य सैकड़ों समर्थकों के साथ जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारी दारुलशफा से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे, … Read more

शहडोल में आकाशीय बिजली से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather:

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 से 30 … Read more

UP Police Transfer: गोंडा में बड़ा फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 11 अधिकारियों के तबादले

 UP Police Transfer:

UP Police Transfer: गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तीन प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर करते हुए 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Police Transfer: इन तीन इंस्पेक्टरों को किया गया लाइन हाजिर-

एसपी के आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक उमरीबेगमगंज चंदन कुमार, प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर गोविंद कुमार और प्रभारी निरीक्षक धानेपुर अरविंद यादव को लाइन हाजिर किया गया है।

UP Police Transfer: 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव-

तबादला सूची के तहत निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर, दिनेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज, विपुल कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष धानेपुर, पवन मिश्र को थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज और तेज नारायण गुप्ता को थानाध्यक्ष मोतीगंज बनाया गया है। इसके अलावा कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां और नई तैनाती दी गई है।

एसओजी, स्वाट और सर्विलांस में भी नई तैनाती-

पुलिस लाइन से निरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी एसओजी/स्वाट, सुमित्रा को प्रभारी जनसूचना सेल और उप निरीक्षक मनीष कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश-

एसपी विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान का जयराम रमेश पर पलटवार, बोले- ‘मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ीं सियासी अटकलें, बीजेपी संगठन या चुनावी अभियान में दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Dharmendra Pradhan

Dharmendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। शनिवार को इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का बीजेपी और एनडीए सांसदों ने स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए। अब … Read more