धर्मेंद्र प्रधान का जयराम रमेश पर पलटवार, बोले- ‘मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं’

Dharmendra Pradhan:

Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। संसद परिसर में बीजेपी और एनडीए सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान एक सांसद ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाई और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Dharmendra Pradhan: जयराम रमेश के तंज का दिया जवाब-

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ऐसा होता रहता है।” इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार करते हुए कहा, “मैं जमीनी लड़ाई लड़ने वाला नेता हूं, एसी कमरे में बैठकर एक्टिविज्म करने वाला नहीं हूं।”

Dharmendra Pradhan: ‘बिना आरोप के इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री’-

बीजेपी के एक सांसद ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी केंद्रीय मंत्री ने बिना किसी आरोप का सामना किए अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इसे देशहित में उठाया गया कदम बताया।

संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी-

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि धर्मेंद्र प्रधान को जल्द ही बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उन्हें आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार अभियान की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

समर्थकों ने फैसले को बताया त्याग-

धर्मेंद्र प्रधान के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने देशहित को प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ा है। उनका मानना है कि इस फैसले से संबलपुर समेत पूरे ओडिशा में उनकी राजनीतिक छवि और मजबूत होगी

यह भी पढ़े- यूपी में इस बार ज्यादा सीटें चाहती है कांग्रेस, अखिलेश देने के मूड में नहीं, संबंधों में खटास

‘नए कानून से नहीं रुकेगा पेपर लीक’, संजय राउत का मोदी सरकार और RSS पर बड़ा हमला

SANJAY RAUT STATEMENT: लोकसभा में पेश किए गए एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल सजा और जुर्माना बढ़ाने से पेपर लीक की समस्या समाप्त नहीं होगी। ‘नए कानून में नया क्या है?’ संजय राउत … Read more

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले बड़ा संकेत! अखिलेश के पुराने साथी से कांग्रेस करेगी गठबंधन

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले बड़ा संकेत! अखिलेश के पुराने साथी से कांग्रेस करेगी गठबंधन

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है। इस … Read more

स्वर्ण जीतने के बाद टूट पड़ा जज़्बातों का सैलाब, मीराबाई चानू बोलीं- ‘ये आँसू मेरे संघर्ष के हैं’

Commonwealth Games 2026:

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जीत के बाद पोडियम पर राष्ट्रगान के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बाद में उन्होंने भावुक होकर कहा, “ये आंसू सिर्फ गोल्ड के नहीं, बल्कि उन सभी मुश्किलों, दर्द और संघर्ष के हैं, जिनसे मैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए गुज़री हूं।”

Commonwealth Games 2026: रिकॉर्ड प्रदर्शन से विरोधियों को छोड़ा पीछे-

मीराबाई ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 201 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 113 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को स्पष्ट अंतर से पीछे छोड़ा। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण और 2022 बर्मिंघम में भी स्वर्ण पदक जीता था।

Commonwealth Games 2026: चोट, आलोचना और वापसी की प्रेरणादायक कहानी-

पिछले कुछ वर्षों में मीराबाई को चोटों और फिटनेस संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद उन पर सवाल भी उठे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार रिहैब, कड़ी ट्रेनिंग और मानसिक मजबूती के दम पर उन्होंने शानदार वापसी की। इसी संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज के आंसू उनकी खुशी के साथ-साथ उन कठिन दिनों की याद भी हैं, जिन्हें उन्होंने कभी हार मानने नहीं दिया।

भारत की ‘आयरन गर्ल’ ने फिर बढ़ाया देश का मान-

मणिपुर की रहने वाली मीराबाई चानू भारत की सबसे सफल वेटलिफ्टर्स में गिनी जाती हैं। उनके नाम टोक्यो ओलंपिक 2020 का रजत पदक, 2017 विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण, कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दर्ज हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का यह स्वर्ण सिर्फ एक और मेडल नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और कभी हार न मानने की मिसाल बन गया। मीराबाई की यह जीत एक बार फिर साबित करती है कि मुश्किलों के बाद मिलने वाली सफलता सबसे ज्यादा चमकती है

यह भी पढ़े- दतिया उपचुनाव: दतिया में कांग्रेस ने बनाया ‘चक्रव्यूह’! सीमा पर क्यों तैनात किए गए बड़े नेता?

Written By – MAHI 

यूपी में इस बार ज्यादा सीटें चाहती है कांग्रेस, अखिलेश देने के मूड में नहीं, संबंधों में खटास

New Delhi: यूपी में इस बार ज्यादा सीटें चाहती है कांग्रेस, अखिलेश देने के मूड में नहीं, संबंधों में खटास

New Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव लिए पूरी तरह सक्रिय हैं, जगह-जगह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम चल रहे हैं। भाजपा संगठन भी अपने हिसाब से कार्यक्रम दे रहा है, लेकिन इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दलों कांग्रेस और सपा के सामने चुनावी मैदान में … Read more

दतिया उपचुनाव: दतिया में कांग्रेस ने बनाया ‘चक्रव्यूह’! सीमा पर क्यों तैनात किए गए बड़े नेता?

Datia By-Election:

Datia By-Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी ने मतदान दिवस पर विधानसभा की चारों प्रमुख सीमाओं पर वरिष्ठ नेताओं की तैनाती का फैसला किया है। कांग्रेस का दावा है कि सीमा से लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र तक संगठन के … Read more

‘किसान कल्याण योजना’ के तहक CM मोहन यादव ने 82 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 3,300 करोड़ रुपये

किसान कल्याण योजना

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के दौरान ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ के तहत 82 लाख से ज्‍यादा किसानों के बैंक खातों में 3,300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि ट्रांसफर की। यह राशि खंडवा में नई कृषि उपज मंडी (मंडी) परिसर में … Read more

लोकसभा स्पीकर का बड़ा संकेत- परीक्षा बिल पर 6 घंटे तक बढ़ सकती है चर्चा, सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित

Paper Leak Bill 2026:

Paper Leak Bill 2026: पेपर लीक रोकने से जुड़े ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को लेकर सोमवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष की लगातार नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही और स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। Paper Leak … Read more

E-20 के खिलाफ आंदोलन के ऐलान के बीच जानिए, अन्ना आंदोलन से कैसे दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे अरविंद केजरीवाल

E-20 के खिलाफ आंदोलन के ऐलान के बीच जानिए, अन्ना आंदोलन से कैसे दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 के खिलाफ अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब पार्टी इसे सीधे आम लोगों से जुड़ा मुद्दा बता रही है। दिलचस्प बात यह है कि केजरीवाल की राजनीतिक यात्रा भी एक बड़े जन आंदोलन … Read more

AK-47 फायरिंग मामले पर कांग्रेस का हमला, तारिक अनवर बोले- गृह मंत्री को देना होगा जवाब

 Siwan Student Protest:

Siwan Student Protest: बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग किए जाने के मामले ने राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर कार्रवाई बिना उच्च स्तर की जानकारी के संभव … Read more