नोएडा की रुचिका के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज, जानिए सामान्य एफआईआर से कितनी अलग होती है यह कानूनी प्रक्रिया

नोएडा की रुचिका के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज, जानिए सामान्य एफआईआर से कितनी अलग होती है यह कानूनी प्रक्रिया

Zero FIR: नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह की शिकायत पर गौतमबुद्ध नगर के एक्सप्रेसवे थाने में की गई। मामला दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़ा है, जहां नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो … Read more

‘बड़े हमले करने में सक्षम नहीं आतंकी, इसलिए आसान लक्ष्यों को बना रहे निशाना’, बोले पूर्व DGP एसपी वैद

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एसपी वैद ने कहा कि आतंकवादी अब बड़े हमले करने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए वे निहत्थे नागरिकों और प्रवासी मजदूरों जैसे आसान लक्ष्यों को निशाना बनाकर घाटी में भय का माहौल बनाने की … Read more

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को क्यों किया लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित?

लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड

Ajit Doval: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। अजीत डोभाल को किया गया पुरस्कार से सम्मानित  देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के क्षेत्र में … Read more

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विवाद में कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं— बच्चों को शैतानी वामपंथियों से बचाना होगा

Kangana Ranaut: सीजेपी (CJP) विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की का माफीनामा सामने आने के बाद अब अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। लड़की के माफी वाले वीडियो के वायरल होने के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी … Read more

‘पहले एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर होते थे’, भोगपुरम से पीएम मोदी ने कांग्रेस को क्यों घेरा?

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले देश में बनने वाले अधिकांश हवाई अड्डों का नाम एक ही परिवार के सदस्यों पर रखा जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इस … Read more

कोलकाता पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, जानिए किन थानों में हुए नए ओसी की तैनाती

Kolkata Police Transfer: कोलकाता पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त अजय नंद के आदेश पर शहर के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में तैनात 18 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। इस आदेश के तहत कई प्रमुख पुलिस थानों में नए ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) और अतिरिक्त ओसी की नियुक्ति की गई है। … Read more

इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

India vs Sri Lanka Test Records:

India vs Sri Lanka Test Records: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 15 अगस्त 2026 से खेला जाने वाला है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बहुत ही अहम है।क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपडेटेड अंक तालिका के अनुसार भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आइए अब एक नजर उन महान खिलाड़ियों पर डालते हैं जिन्होंने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

India vs Sri Lanka Test Records: भारत और श्रीलंका टेस्ट इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाज-

भारत और श्रीलंका के टेस्ट सीरीज इतिहास में टॉप-10 बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में छह भारतीय और चार श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं।

India vs Sri Lanka Test Records: टॉप-10 बल्लेबाजों में मास्टर ब्लास्टर सबसे ऊपर-

टॉप-10 बल्लेबाजों की बात हो रही हो और उस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का नाम न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन पहले स्थान पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 25 मैच खेले हैं। इन 25 मैचों में सचिन तेंदुलकर को 36 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। 60.45 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर ने 1995 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

सिर्फ यही दिग्गज पहुंच पाया सचिन के रिकॉर्ड के करीब-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ महेला जयवर्धने ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो श्रीलंका की तरफ से सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाए हैं। जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 18 मैच खेले हैं। इन 18 मैचों में उन्हें 28 पारियां खेलने का मौका मिला। अपनी 28 पारियों में जयवर्धने ने 1822 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

वीरेंद्र सहवाग – “टेस्ट में मुझे श्रीलंका के खिलाफ खेलना पसंद था”-

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना वीरेंद्र सहवाग (मुल्तान का सुल्तान) को काफी पसंद था। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाजों में वीरू का औसत सबसे ज्यादा है। वीरेंद्र सहवाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 18 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। अपनी इन 18 पारियों में वीरेंद्र सहवाग (वीरू) ने 72.88 की औसत से 1239 रन बनाए हैं। भले ही सहवाग रनों के मामले में छठे पायदान पर हैं, लेकिन औसत के मामले में वीरू पहले पायदान पर विराजमान हैं।

टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में किंग कोहली भी हैं शामिल-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में विराट कोहली (किंग कोहली) भी टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। सूची के अनुसार विराट आठवें पायदान पर विराजमान हैं। चेज़ मास्टर के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7 दोहरे शतक बनाए हैं, जिनमें 2 श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले हैं। इन 11 मैचों में 67.81 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 1085 रन बनाए हैं। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाजों में श्रीलंका के खिलाड़ी कुमार संगकारा, डी सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज का नाम भी शामिल है

यह भी पढ़े- PM Modi: देश के प्रधानमंत्री को गाली देने पर कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री को गाली देने पर कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री को गाली देने पर कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून

PM Modi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो संदेश सामने आया, जिसमें … Read more

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास करेगा हथियार सरेंडर, गाजा से चरणबद्ध हटेगी इजराइली सेना

Trump Hamas deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ट्रंप के अनुसार, हमास (Hamas) ने चरणबद्ध तरीके से हथियार सरेंडर करने और इजरायली सेना (Israeli Army) ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) से चरणबद्ध वापसी पर सहमति जताई है। सभी … Read more

योगी सरकार का फर्जी दवा सिंडिकेट पर सबसे बड़ा वार, 6 FIR से हिला नकली दवाओं का पूरा नेटवर्क

योगी सरकार का फर्जी दवा सिंडिकेट पर सबसे बड़ा वार, 6 FIR से हिला नकली दवाओं का पूरा नेटवर्क

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नकली और अधोमानक दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने फर्जी बिलिंग, क्रॉस-बिलिंग और फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए नकली दवाओं का कारोबार करने वाले एक संगठित गिरोह … Read more