IBPS CRP PO/MT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

IBPS PO Admit Card 2026:

IBPS PO Admit Card 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने CRP PO/MT परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

IBPS PO Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने CRP PO/MT XVI परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर विजिट करें।

वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद IBPS CRP PO MT XVI PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।

लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

IBPS PO Admit Card 2026: जानिए एग्जाम पैटर्न-

IBPS CRP PO/MT एग्जाम पैटर्न की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) और रीजनिंग (Reasoning) विषय से 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। गलती के लिए नेगेटिव मार्किंग भी दी जाएगी।

उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें विशेष ध्यान-

IBPS CRP PO/MT परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएं। वहीं एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और रोल नंबर को याद कर लें।

यह भी पढ़े- ‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने विपक्ष पर क्यों साधा निशाना?

Ali Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की मूंछों पर ताव ने खींचा सबका ध्यान, जानिए उसकी पूरी कहानी

Ali Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की मूंछों पर ताव ने खींचा सबका ध्यान, जानिए उसकी पूरी कहानी

Ali Ahmed: प्रयागराज में छोटे भाई अबान के जनाजे में पहुंचे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मूंछों पर ताव, चेहरे पर गंभीरता और बदले अंदाज ने लोगों को अतीक अहमद और अशरफ की याद दिला दी। लेकिन कब्रिस्तान में बड़े भाई उमर से … Read more

‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने विपक्ष पर क्यों साधा निशाना?

CM Yogi Rahul Gandhi: संसद के मानसून सत्र में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर जारी गतिरोध के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बयान देने की तैयारी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा … Read more

दिल्ली पुलिस ने 15.71 करोड़ रुपये के साइबर घोटाले का किया खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

दिल्ली पुलिस ने देशभर में चल रहे साइबर इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और म्यूल अकाउंट नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब से नौ आरोपी गिरफ्तार हुए। जांच में 34 मामले और 15.71 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं।

‘हमारा तो ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है’, CJP के AAP कनेक्शन पर केजरीवाल ने क्या कहा?

CJP-AAP Connection: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के आम आदमी पार्टी (AAP) से पुराने संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। एक पॉडकास्ट में केजरीवाल ने माना कि CJP से जुड़े अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका जैसे कुछ नेता पहले किसी … Read more

UPPRPB ने जारी किए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड-

UP Constable Admit Card 2026:

UP Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) मानक परीक्षण (PST) के लिए क्वालिफाइड 76,184 उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में क्वालिफाइड उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए ऑफिशियल वेबसाइट Upprpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

UP Constable Admit Card 2026: 17 से 31 अगस्त तक चलेंगे फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया-

जो उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट PST और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया को पूर्ण करें। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि (PST) और (DV) प्रक्रिया 17 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।

UP Constable Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र-

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल पुलिस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर Top Notices/ शीर्ष सूचनाएं में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरकर साइन इन बटन पर क्लिक करें।

अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

PST के लिए क्या है जरूरी योग्यता-

पीएसटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी रखी गई है। इन उम्मीदवारों का सीना सामान्य स्थिति में 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी होना चाहिए। वहीं, एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इनके लिए सीने की माप बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। जबकि एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 147 सेमी की न्यूनतम लंबाई में छूट दी गई है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाना होगा। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी पीईटी में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़े- पिंपरी-चिंचवाड़ में 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, सिर पर लगे 80 से ज्यादा टांके

पिंपरी-चिंचवाड़ में 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, सिर पर लगे 80 से ज्यादा टांके

कुत्तों के हमले में बच्ची गंभीर घायल

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे। CCTV में पूरी घटना कैद हुई। वहीं, कल्याण में भी एक कुत्ते ने 130 लोगों को काटा।

एक छत के नीचे PM मोदी, अमित शाह, राहुल-सोनिया और अखिलेश, सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज

Revati Sule Wedding Reception: महाराष्ट्र की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मुलाकातें अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोमवार को दिल्ली में दोनों एक बार फिर साथ नजर आए, लेकिन इस बार वजह राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक थी। एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के वेडिंग … Read more

मुंबई में भारी बारिश से उड़ानों पर असर की आशंका, SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट

मुंबई बारिश के बीच SpiceJet की एडवाइजरी

मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका है। SpiceJet ने यात्रियों को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। कोलकाता में भी भारी बारिश के चलते IndiGo ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

भारत ने अरुणाचल में बदले 27 जगहों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति; बढ़ा सीमा विवाद

 Arunachal Pradesh: भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 स्थानों के नाम आधिकारिक नक्शे में शामिल किए हैं। इनमें झीलों, बस्तियों और स्मारकों समेत अलग-अलग भौगोलिक स्थान शामिल हैं। भारत के इस कदम पर चीन ने आपत्ति जताते … Read more