नितिन गडकरी बोले- अब नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए, बयान से सियासी हलचल तेज

Maharashtra News

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर में दिए गए एक बयान के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक कार्यक्रम में अपने लंबे सार्वजनिक जीवन और काम की थकान का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि वह करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय … Read more

‘मौजूदा प्रश्नावली तुरंत वापस लें, तरीका ठीक नहीं’, जाति जनगणना पर खरगे-राहुल की पीएम मोदी को चिट्ठी

Caste Census:

Caste Census: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार, 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों नेताओं ने सरकार से जनगणना में जाति की जानकारी जुटाने का तरीका बदलने की अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि जनगणना में अपनाए जा रहे मौजूदा तरीके से गलत डेटा सामने आ सकता है। पार्टी नेताओं ने मौजूदा प्रश्नावली को गुमराह करने वाला बताते हुए उसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

Caste Census: खरगे-राहुल ने पीएम मोदी से क्या अपील की-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में खरगे और राहुल गांधी ने कहा कि सामाजिक न्याय की नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जाति से जुड़ा सही और स्पष्ट डेटा जरूरी है। उनके मुताबिक, सही आंकड़ों के बिना भारत में सामाजिक न्याय की नीतियों को ठीक तरीके से लागू करना मुश्किल होगा। दोनों नेताओं ने जाति की जानकारी दर्ज करने के लिए ‘ओपन-एंडेड सवाल’ के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। इस व्यवस्था में व्यक्ति अपनी जाति का नाम खुद बताता है, जिसे फॉर्म में दर्ज किया जाता है।

Caste Census: ‘एक जाति के कई नाम हो सकते हैं’-

खरगे और राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में एक ही जाति को अलग-अलग नामों, उप-जातियों या स्थानीय नामों से जाना जा सकता है। ऐसे में इन नामों को अलग-अलग दर्ज करने से एक ही जाति कई अलग-अलग श्रेणियों में बंट सकती है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इससे जाति जनगणना के आंकड़ों को व्यवस्थित करने और उनका सही तरीके से इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।

गलत डेटा से वंचित समुदायों पर असर की चिंता-

खरगे और राहुल ने कहा कि अगर किसी समुदाय की वास्तविक संख्या सही तरीके से दर्ज नहीं होती है, तो उसकी सामाजिक स्थिति का आकलन भी गलत हो सकता है। उन्होंने चिंता जताई कि गलत आंकड़ों का असर पिछड़े, अति पिछड़े और अन्य वंचित समुदायों से जुड़ी नीतियों पर पड़ सकता है।

 OBC आबादी के आंकड़ों पर भी उठाया सवाल-

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की आबादी के आकार को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा जनगणना प्रक्रिया में ‘पिछड़ा वर्ग’ शब्द को शामिल नहीं किया गया है। खरगे और राहुल गांधी के मुताबिक, ऐसे में देश में OBC आबादी का वास्तविक आकार स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाएगा।

 प्रश्नावली वापस लेने की मांग-

कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने केंद्र सरकार से मौजूदा प्रश्नावली को वापस लेने और जाति की जानकारी जुटाने के तरीके में बदलाव करने की अपील की है। उनका कहना है कि जाति जनगणना से प्राप्त आंकड़े सटीक और उपयोगी होने चाहिए, ताकि सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

यह भी पढ़ें- क्या भारत में पहली बार बनी थी चीनी? फारस और अरब तक ऐसे पहुंची, जानिए पूरी कहा

क्या भारत में पहली बार बनी थी चीनी? फारस और अरब तक ऐसे पहुंची, जानिए पूरी कहा

Sugarcane History

Sugarcane History: देश में इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच इसके इतिहास की चर्चा भी तेज हो गई है। भारत दुनिया में चीनी उत्पादन के प्रमुख देशों में शामिल है और गन्ने की खेती तथा चीनी बनाने की तकनीक के विकास में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। कई ऐतिहासिक विवरणों में भारत … Read more

बंगाल SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- कितने वोटरों के नाम काटे

BCI policy decisions:

Supreme Court: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के आरोपों पर अदालत ने चुनाव आयोग से विस्तृत आंकड़े मांगे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से … Read more

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया विवाद, संतों ने पुलिस पर बैठक रोकने और आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बढ़ा विवाद

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संतों का विरोध बढ़ गया है। पुलिस ने ओम आश्रम में चल रही संतों की बैठक रोक दी। संतों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और CBI जांच की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

कानपुर के बाद देवरिया में भी भिड़े भाजपाई, लाठी-डंडे चले; मची अफरातफरी

UP BJP Internal Clash: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर गुटबाजी का एक और मामला सामने आया है। कानपुर के बाद अब देवरिया में भी भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक नेता के स्वागत के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे चलने … Read more

चलती मेट्रो में दर्जनों सांपों ने मचाया हड़कंप, फर्श पर रेंगते रहे; यात्रियों ने ऐसे संभाला, जानिए वीडियो कहा का है ?

SNAKE VIRAL VIDEO METRO: चीन की एक मेट्रो ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब एक यात्री के बैग से अचानक दर्जनों सांप बाहर निकल आए। सांपों के फर्श पर रेंगने के बावजूद यात्रियों ने घबराने के बजाय उन्हें पकड़ने में मदद की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से … Read more

भोजशाला में जुमे की नमाज की व्यवस्था पर हिंदू समाज नाराज, धार में आधे दिन बंद के बाद कलेक्ट्रेट तक निकली रैली

धार में भोजशाला मामले पर विरोध प्रदर्शन

भोजशाला मामले को लेकर हिंदू समाज के आह्वान पर धार में आधे दिन का बंद रहा। बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद लालबाग से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। प्रशासन ने बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए। जुमे की नमाज की व्यवस्था को लेकर समाज ने विरोध जताया।

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी क्या बोले- जानकार रहा जायेंगे दंग!

UP Sugar Crisis: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी की चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी के पर्याप्त स्टॉक का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में फिलहाल 28 लाख टन चीनी का स्टॉक मौजूद है, जो प्रदेश की करीब सात महीने की जरूरत … Read more

दो भाइयों में पहले किसकी कलाई पर बांधें राखी? उम्र से लेकर शुभ परंपरा तक जानें पूरा नियम

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही नियम

रक्षाबंधन पर एक से अधिक भाइयों को राखी बांधते समय सही क्रम को लेकर अक्सर असमंजस रहता है। परंपरा के अनुसार सबसे पहले बड़े भाई को राखी बांधना शुभ माना जाता है। जानिए देवी-देवताओं को रक्षा सूत्र अर्पित करने और पालतू जानवरों को राखी बांधने की परंपरा।