भोजशाला में जुमे की नमाज की व्यवस्था पर हिंदू समाज नाराज, धार में आधे दिन बंद के बाद कलेक्ट्रेट तक निकली रैली
भोजशाला मामले को लेकर हिंदू समाज के आह्वान पर धार में आधे दिन का बंद रहा। बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद लालबाग से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। प्रशासन ने बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए। जुमे की नमाज की व्यवस्था को लेकर समाज ने विरोध जताया।