अरविंद केजरीवाल का चुनाव आयोग पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

Arvind Kejriwal:

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोटों की चोरी के माध्यम से चुनाव जीतते हैं।केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सरगना बताकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हुए चुनाव को वापस करवाने पर भी जोर दिया है।

Arvind Kejriwal: केजरीवाल- “मोदी जी और अमित शाह वोट चोरी से जीतते हैं”-

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोटों की चोरी करके एक के बाद एक चुनाव जीतते जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोट चोरी से एक के बाद एक चुनाव जीतते जा रहे हैं। वह चोरी किसी एक का काम नहीं है, बल्कि ज्ञानेश कुमार की देखरेख में सब हो रहा है। मैं यह मांग करता हूं कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबसे सशक्त कार्रवाई हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाए। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि इतने बड़े पद पर होने के बाद वह ऐसा काम कैसे कर सकते हैं। मेरी बस यही अपील है कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”

Arvind Kejriwal: केजरीवाल- यह सिर्फ अकेले ज्ञानेश कुमार का काम नहीं है-

आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग को मुख्य रूप से तीन लोग चलाते हैं और उसमें भी अन्य प्रकार के ऑफिसर हैं। ज्ञानेश कुमार का कहना है कि वह 2025 से अकेले चुनाव आयोग चला रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि सभी चीजों की जांच-पड़ताल हो और बाकी चीजों का भी खुलासा हो।

दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों के चुनाव हों वापस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हुए चुनाव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव को वापस करना चाहिए। आगे केजरीवाल कहते हैं, ज्ञानेश कुमार पर सख्त कार्रवाई के अलावा मेरी यह मांग है कि दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल में हुए चुनावों को वापस से कराया जाए।

यह भी पढ़े- दतिया विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती, 1991 की FIR पर क्यों उठे सवाल? समझिए पूरा मामला

मायावती की बैठक में ईशान आनंद की मौजूदगी से बढ़ी चर्चा, क्या बसपा में शुरू हो रहा नई पीढ़ी का दौर?

बसपा में नई पीढ़ी का चेहरा बने ईशान आनंद

लखनऊ में बसपा की अहम बैठक के दौरान मायावती ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया। आकाश आनंद के बाद पार्टी में उनकी भूमिका बढ़ गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और राजनीतिक वापसी करना बसपा के सामने बड़ी चुनौती है।

राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, बोले-‘वोट चोरी’ संविधान पर सीधा हमला, इंसाफ जरूर होगा

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी भारत के लोगों के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे अंजाम देने वालों को जवाब देना होगा और न्याय जरूर होगा। राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया द इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद सामने आई, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के तीन सदस्यों में से दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें एक दिन में चार आपत्तियां भी शामिल थीं।

Rahul Gandhi: दो चुनाव आयुक्तों ने दर्ज कराई आपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार, संधू और जोशी ने मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने, SIR प्रक्रिया, Form 6 में बदलाव और मतदाता सूची के डेटा की पहुंच से जुड़े फैसलों पर सवाल उठाए। दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ मामलों में दावा किया कि फैसले उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने चुनावी डेटा के सिस्टम को दिल्ली में अधिक केंद्रीकृत किए जाने और स्थानीय अधिकारियों की पहुंच से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई थी।

Rahul Gandhi: Form 6 में बदलाव को लेकर भी सवाल

नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form 6 में किए गए बदलावों को लेकर भी दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आपत्ति दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक जोशी ने मई में कहा था कि नियमों में बदलाव किए बिना इस वैधानिक फॉर्म को बदला नहीं जा सकता। बाद में सुखबीर सिंह संधू ने भी इस बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज की।

राहुल गांधी ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी देश के लोगों के खिलाफ अपराध है और संविधान पर सीधा हमला है। इससे पहले भी उन्होंने SIR को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जो कुछ किया जा रहा है, उसके लिए जिम्मेदारी तय होगी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने कई मुद्दों पर आपत्ति दर्ज की, लेकिन उनकी चिंताओं को नजरअंदाज किया गया।

चुनाव आयोग ने रिपोर्ट के दावों पर क्या कहा

वहीं, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इन रिपोर्टों के बाद कहा कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए हैं। आयोग की ओर से कहा गया कि सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए थे। इस तरह SIR को लेकर एक तरफ दो चुनाव आयुक्तों की ओर से दर्ज आपत्तियों की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने अपने सभी फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया बताया है।

यह भी पढ़े- सुचिका का कमाल, भारत को मिला MMA का पहला पदक

दतिया विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती, 1991 की FIR पर क्यों उठे सवाल? समझिए पूरा मामला

Datia By-election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत के करीब डेढ़ महीने बाद अब उनका निर्वाचन अदालत के दरवाजे पर है। भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर घनश्याम सिंह के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि … Read more

सुचिका का कमाल, भारत को मिला MMA का पहला पदक

नागोया: 36 साल की उम्र में जब सुचिका तारियाल को लगने लगा था कि अब उनके खेल करियर का सफर खत्म होने वाला है, तभी उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने इतिहास रच दिया। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में रोहतक की इस खिलाड़ी ने मिश्रित मार्शल आर्ट्स की 60 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक … Read more

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस नेताओं में बढ़ी तकरार, आखिर किस बात पर छिड़ी जुबानी जंग?

इमरान मसूद के बयान पर सपा का पलटवार

SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने के साथ प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के … Read more

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? DoT ने दी चेतावनी, गलती पड़ सकती है भारी; 3 साल जेल और 50 लाख जुर्माना

SIM कार्ड पर DoT का अलर्ट, जानें पूरी जानकारी

DoT ने मोबाइल SIM को लेकर यूजर्स को सतर्क किया है। अपने नाम का SIM किसी दूसरे को देना, फर्जी कनेक्शन लेना या IMEI से छेड़छाड़ करना भारी पड़ सकता है। ऐसे मामलों में 3 साल तक जेल और 50 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है।

SIR पर घमासान के बीच चुनाव आयोग का जवाब, ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए’

UP Politics: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, SIR समेत सभी महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों … Read more

जसवंतनगर में 2027 का सियासी सवाल: अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के खिलाफ किसे टिकट देगी बीजेपी?


शिवपाल यादव के खिलाफ किसे टिकट देगी बीजेपी

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जैसे–जैसे तेज हो रही हैं, वैसे–वैसे प्रदेश की कुछ चर्चित सीटों पर सियासी समीकरण भी चर्चा में आने लगे हैं। इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट भी ऐसी ही सीट है, जहां चुनावी मुकाबले से ज्यादा नजर इस बात पर है कि समाजवादी पार्टी किस चेहरे … Read more

‘योगी जी फिर आएं’, यूपी की जनता ने गिनाए सरकार के काम, अखिलेश यादव के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

योगी सरकार की तारीफ, अखिलेश पर भी बोले लोग

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर एक वीडियो में कुछ लोगों से बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने योगी सरकार के कामकाज और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि मौजूदा सरकार में बदमाशी और अपराध पर लगाम लगी है और अब लोग पहले की तुलना में … Read more