राजस्थान हाईकोर्ट का स्वागतयोग्य फैसला, धोखेबाज को मिला कड़ा सबक

Opinion: राजस्थान हाईकोर्ट का स्वागतयोग्य फैसला, धोखेबाज को मिला कड़ा सबक

Opinion: सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पीएन भगवती को जनता का न्यायाधीश कहा जाता था, तो इसके खास मायने थे। हालांकि जनता के न्यायाधीश तो सभी हैं, सभी जनहित में फैसले देते हैं, लेकिन कई बार माननीय न्यायाधीश ऐसे उल्लेखनीय काम कर देते हैं, या ऐसे अहम फैसले सुना देते हैं कि जनता में … Read more

सपा-कांग्रेस से अलग राह पर छोटे दल, चंद्रशेखर से ओवैसी तक सभी यूपी 2027 के प्लान में जुटे

Up Politics

Up Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की सियासत में छोटे दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। एक तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे बड़े विपक्षी दल अपने समीकरणों को मजबूत करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद, स्वामी प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी, पल्लवी पटेल और राजा भैया जैसे … Read more

2026 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

मुंबई: साल 2026 में अब तक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। बड़े सितारों से सजी फिल्मों के साथ कुछ ऐसी फिल्मों ने भी कमाई के मामले में चौंकाया है, जिनसे इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी। आइए जानते हैं इस साल अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों … Read more

UP News: PDA यात्रा पर BJP का बड़ा हमला, अखिलेश घिरे

अखिलेश यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल राजभर

समाजवादी पार्टी की पीडीए रथ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव ने 24 सितंबर को रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत की, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने सपा की रणनीति पर सवाल उठाते हुए हमला तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने … Read more

आईआईटी बॉम्बे में परीक्षाएं स्थगित, कैंपस में प्रदर्शन, जानिये और क्या-क्या चल रहा है?

Sahil Wakode Death:

Sahil Wakode Death: आईआईटी बॉम्बे बीटेक 2nd ईयर के छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध-प्रदर्शन की गतिविधियों को देखकर आईआईटी बॉम्बे कॉलेज के संस्थान ने फिलहाल के लिए मिड सेमेस्टर परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। जारी नोटिस के मुताबिक पहले यह परीक्षाएं 26 और 27 सितंबर को होने वाली थीं, लेकिन अब इन परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक मिड सेमेस्टर परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को होगी। संस्थान ने यह फैसला छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद लिया है।

Sahil Wakode Death: आईआईटी बॉम्बे ने किया नई कमेटी का गठन

विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आईआईटी बॉम्बे ने नई कमेटी बनाने का फैसला किया है, जिसमें छात्रों का भी बराबर प्रतिनिधित्व है। यह नई कमेटी परीक्षा के दौरान निगरानी करने वाले इनविजिलेटर के लिए नियम तय करेगी, जो कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे।

Sahil Wakode Death: कौन है साहिल रविंद्र वाकोडे

साहिल रविंद्र वाकोडे महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले थे। उनके पिता रविंद्र वाकोडे हैं और माता सोनाली वाकोडे पेशे से शिक्षिका हैं। पढ़ाई के साथ-साथ साहिल की बैडमिंटन और स्केटिंग में भी रुचि थी। सूत्रों के अनुसार साहिल आईआईटी के साथ-साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहे थे। वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (CSE) की तैयारी करने की इच्छा रखते थे। साहिल का यह सपना था कि वह आईएएस ऑफिसर बने। परिवार के अनुसार साहिल एक बेहद होनहार छात्र थे। उनका ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही केंद्रित था। उनका सपना सिविल सेवा परीक्षा पास करना था।

कैसे हुई साहिल वाकोडे की मौत

आईआईटी बॉम्बे के साहिल वाकोडे 18 सितंबर 2026 को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पड़े मिले। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच में यह पता चला कि साहिल की मौत आत्महत्या की वजह से हुई थी। इस घटना में पुलिस प्रशासन ने जांच सूची के अनुसार आईआईटी संस्थान से सवाल किया और जवाब में यह पता चला कि साहिल की आत्महत्या का कारण परीक्षा में हुआ विवाद है। आईआईटी बॉम्बे संस्थान के अनुसार मिड सेमेस्टर परीक्षा के दौरान साहिल के पास से मोबाइल फोन मिला था। संस्थान के अनुसार साहिल प्रश्न पत्र के उत्तर खोजने के लिए ChatGPT का प्रयोग कर रहे थे, जिसके बाद संस्थान ने तुरंत एक्शन लेते हुए उनकी परीक्षा रोक दी थी। आगे संस्थान ने यह भी बताया कि साहिल की इस हरकत पर संस्थान ने उनके ऊपर कोई दबाव नहीं डाला और ना ही कोई कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की। साहिल से बस सामान्य बातचीत की थी।

कौन हैं प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला

प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला आईआईटी बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हैं। उनका शोध क्षेत्र पावर सिस्टम, स्मार्ट ग्रिड और माइक्रोग्रिड जैसे विषयों से जुड़ा है। उन्होंने साल 2000 में नागार्जुन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक, 2002 में आईआईटी बॉम्बे से एनर्जी सिस्टम्स इंजीनियरिंग में एमटेक और 2007 में आईआईटी दिल्ली से पावर सिस्टम में पीएचडी की है।

साहिल के परिवार ने लगाया आरोप-

साहिल की माता सोनाली वाकोडे और पिता रविंद्र वाकोडे ने संस्थान के एक प्रोफेसर पर आरोप लगाया है। साहिल के परिवार के अनुसार संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल के साथ जातिगत भेदभाव किया था और साहिल को मानसिक रूप से धमकाया था। इसके अलावा साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने यह आरोप लगाया है कि प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल को झूठे आरोप में फँसाने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़े- ‘अखिलेश कौन हैं, हम तो योगी जी को जानते हैं’, यूपी में लोगों ने 2027 चुनाव पर खुलकर रखी राय

‘अखिलेश कौन हैं, हम तो योगी जी को जानते हैं’, यूपी में लोगों ने 2027 चुनाव पर खुलकर रखी राय

यूपी में 2027 चुनाव पर क्या बोले लोग?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों ने योगी सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था, बुलडोजर कार्रवाई और सरकारी योजनाओं पर अपनी राय रखी। बातचीत में अखिलेश यादव की राजनीति का भी जिक्र हुआ। कुछ लोगों ने योगी आदित्यनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की और स्थानीय विधायक के काम पर भी बात की।

रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: रणबीर कपूर एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार से सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का नया लुक सामने आया है। पोस्टर में उनका अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई यूजर्स को रणबीर का यह लुक उनकी फिल्म ‘एनिमल’ की याद … Read more

धालीवाल और नरूका की जोड़ी ने दिलाया कांस्य पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

Asian Games 2026:

Asian Games 2026: परिणाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका ने शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में इतिहास रच दिया। दोनों की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) दिलाया। यह एशियाई खेलों में स्कीट मिक्स्ड इवेंट में भारत का पहला मेडल है। इस उपलब्धि पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है।

Asian Games 2026: परिणाज़ और अनंतजीत की जोड़ी ने रखी लाज-

परिणाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी ने भारत की लाज रख ली। हालांकि, वे अपने प्रदर्शन से सिर्फ कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) ही जीत पाए, लेकिन यह मेडल भारत के लिए कम नहीं है। क्वालीफाइंग राउंड में भारत का स्कोर काफी कम था, लेकिन कम स्कोर के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने भारत की लाज रख ली। इस जोड़ी को अपने प्रदर्शन पर गर्व होगा, जो उन्होंने फाइनल में दिखाया।

Asian Games 2026: योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर दी बधाई-

योगी आदित्यनाथ ने दी हार्दिक बधाई-

स्कीट मिक्स्ड इवेंट में भारत ने पहली बार मेडल पाया है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिणाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका को हार्दिक बधाई दी है। योगी कहते हैं, “मैं अनंतजीत सिंह नरूका और परिणाज़ धालीवाल के प्रदर्शन से अति प्रसन्न हूं। स्कीट मिक्स्ड इवेंट में भारत ने पहली बार मेडल जीता है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इन दोनों के भविष्य के लिए मंगलकामना करता हूं और प्रभु से यह मांगता हूं कि अगले स्कीट मिक्स्ड इवेंट में ये दोनों स्वर्ण पदक हासिल करें।”

यह भी पढ़े- कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार; नौकर ने बताई पूरी कहानी

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार; नौकर ने बताई पूरी कहानी

नौकर के बयान पर बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी

Kanpur Murder Case: कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात उनके बेटे सुब्रत (35) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सुब्रत की गिरफ्तारी हत्याकांड में पकड़े गए नौकर … Read more

क्या महिलाएं सच में सुरक्षित हैं? जमुई से दिल्ली तक सामने आई घटनाओं ने सिस्टम और समाज पर खड़े किए बड़े सवाल

महिला अपराधों पर सिस्टम और समाज घिरा

देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी घटनाओं का असर पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य और दूसरी महिलाओं की सुरक्षा भावना पर भी पड़ता है। बदलाव के लिए सिस्टम और समाज दोनों जरूरी हैं।