यूपी में अब 85 मेडिकल कॉलेज, जानिए क्या बोले सीएम योगी?

 UP One District One Medical College:

UP One District One Medical College: जिस उत्तर प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के नाम से जाना जाता था, आज इस उत्तर प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के नाम से जाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस उपलब्धि से बहुत ही प्रसन्न हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश को जो उपलब्धि प्राप्त हुई है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा हाथ है।आगे योगी कहते हैं कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य क्षेत्र की लचर व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य, सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में निर्णायक गति से कार्य किया है। आज के समय में यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। 2017 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 थी, आज यह संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

UP One District One Medical College: एमबीबीएस की सीटों में भी हुई वृद्धि

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा सरकार वर्ष 2017 से कार्य करती आ रही है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के टैग से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के टैग को हासिल करने में कड़ी मेहनत लगी। इस कार्य से एमबीबीएस की सीटों में भी वृद्धि हुई है। जहां प्रदेश में 4,690 सीटें थीं, वहीं अब बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं।

UP One District One Medical College: मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी

2017 में उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या मात्र 36 थी, लेकिन भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के कार्य से इस संख्या में वृद्धि हुई है। जहां संख्या पहले 36 थी, वहीं अब बढ़कर 85 हो गई है। कुल 49 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में बने हैं।

10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी भारी खर्च से मुक्त

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी आज गंभीर बीमारियों के उपचार के भारी खर्च की चिंता से मुक्त हो गए हैं और बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और जीवनयापन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- पीएम मोदी के नाम पर होगा नोएडा एयरपोर्ट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

पीएम मोदी के नाम पर होगा नोएडा एयरपोर्ट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट

Jewar Airport Name: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव पास हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। … Read more

नाना पाटेकर को ‘शैतान’ कहने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं? मिस इंडिया से #MeToo तक की पूरी कहानी

Tanushree Dutta: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया ने पुराने विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तनुश्री ने नाना पाटेकर को लेकर ‘Evil is dead’ जैसी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ … Read more

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा फैसला, कई ट्रेनें रद्द: 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

दिल्ली में 2 दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद

दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर विचार और दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

क्या इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार? राहुल गांधी के प्रदर्शन से महाभियोग तक, समझिए विपक्ष की रणनीति

Gyanesh Kumar Controversy: फॉर्म-6 में कथित बदलाव, चुनाव आयोग के भीतर असहमति और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है।  राहुल गांधी और विपक्षी दल उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, चुनाव आयोग का कहना है कि उसके फैसले नियमानुसार और सर्वसम्मति से … Read more

वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी को महिलाओं ने घेरा? CJP Protest पर भी उठाए सवाल!

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: दिल्ली में वोट चोरी के आरोपों और CJP Protest को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने के बीच अब यह मुद्दा खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट की वजह से जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। इस मुद्दे पर खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने महिलाओं की राय जानी कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, राहुल गांधी के आरोपों और विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन को लेकर महिलाओं के क्या विचार हैं? क्या वे विपक्ष के आरोपों से सहमत हैं या इन आरोपों के समर्थन में ठोस सबूतों की मांग करती हैं?

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर क्या है जनता की राय

राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सकता है। वहीं, इन आरोपों को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी अपने आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत पेश कर पाए हैं? क्या जनता इन आरोपों को गंभीरता से ले रही है या इसे राजनीतिक बयानबाजी के तौर पर देखती है?

Rahul Gandhi: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्यों हो रही है बहस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। दूसरी ओर, इस पूरे विवाद में चुनाव आयोग का पक्ष और मतदाता सूची में बदलाव से संबंधित तथ्यों को समझना भी जरूरी है। आखिर चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर जनता क्या सोचती है? क्या लोग इस मामले में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं या आयोग की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हैं?

CJP Protest को लेकर क्या हैं सवाल

CJP Protest भी इस विवाद के बीच चर्चा में है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर बहस जारी है। इस तरह के प्रदर्शनों को लेकर अलग-अलग राय सामने आ सकती हैं। कुछ लोग इसे जवाबदेही की मांग के रूप में देखते हैं, जबकि दूसरे लोग आरोपों की पुष्टि और उनके समर्थन में ठोस सबूतों को जरूरी मानते हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि महिलाओं की नजर में यह विरोध प्रदर्शन कितना उचित है और वे इसकी मांगों को किस तरह देखती हैं।

जानिए महिलाओं ने क्या कहा

अखिलेश यादव और विपक्ष की भूमिका पर भी चर्चा

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं की भूमिका भी चर्चा में है। विपक्ष चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहा है। वहीं, इन आरोपों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद बने हुए हैं। ऐसे में जनता के सामने कई सवाल हैं: क्या विपक्ष को अपने आरोपों के समर्थन में और सबूत पेश करने चाहिए? क्या चुनाव आयोग को इन सवालों का विस्तार से जवाब देना चाहिए? और क्या इस विवाद का समाधान राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों के आधार पर होना चाहिए?

आखिर महिलाएं क्या चाहती हैं

वोट चोरी के आरोपों और CJP Protest के बीच सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि आम जनता इस पूरे विवाद को किस नजरिए से देखती है। क्या महिलाएं राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मांगों का समर्थन करती हैं? क्या वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को उचित मानती हैं? या उनकी राय है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए?

यह भी पढ़े- एक मुद्दे पर दो मोर्चे! राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन से कैसे अलग है अभिजीत दीपके का आंदोलन?

एक मुद्दे पर दो मोर्चे! राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन से कैसे अलग है अभिजीत दीपके का आंदोलन?

Congress vs CJP

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठा रही हैं। हालांकि, कांग्रेस राजनीतिक नेटवर्क, जबकि CJP युवाओं और सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन चला रही है।

कार्डियक अरेस्ट में हर मिनट क्यों पड़ता है भारी? नाना पाटेकर के आखिरी घंटों से समझिए CPR की अहमियत

Nana Patekar’s death: नाना पाटेकर को बचाया जा सकता था? 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में अभिनेता नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। दोस्त को मैसेज देर से दिखा और वह … Read more

चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन कर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी?

राहुल गांधी

Jantar Mantar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शन को एनडीए नेताओं ने जनता को भ्रमित करने वाली नौटंकी करार दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश में अच्छा काम किया है। एसआईआर कोई नई चीज नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल … Read more

‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ से ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ तक, CM योगी ने बताया नए यूपी का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में निर्णायक गति से कार्य किया है। उन्होंने बताया कि ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ और … Read more