ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » वीआईपी एरिया में घुसा ‘फर्जी प्रतिनिधि’, डिप्टी सीएम आवास से सुरक्षा टीम ने किया गिरफ्तार

वीआईपी एरिया में घुसा ‘फर्जी प्रतिनिधि’, डिप्टी सीएम आवास से सुरक्षा टीम ने किया गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आधिकारिक आवास में उस समय हलचल मच गई जब एक युवक खुद को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था।

UP fraud case latest: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आधिकारिक आवास में उस समय हलचल मच गई जब एक युवक खुद को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा टीम को उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं और पूछताछ में उसका दावा झूठा साबित हुआ।

आरोपी की पहचान दशरथ पाल के रूप में

सतर्कता टीम की जांच में पता चला कि आरोपी का नाम दशरथ पाल है और वह गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक डिप्टी सीएम से मिलने के झूठे बहाने से आवास के अंदर तक पहुंच गया था।

UP fraud case latest: नेताओं के नाम का दुरुपयोग

जांच में सामने आया कि दशरथ पाल नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत कई जिलों में फर्जी पहचान और नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। वह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर खुद को प्रभावशाली बताता और लोगों को विश्वास में लेता था।

उपमुख्यमंत्री ने दी प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी

UP fraud case latest
      UP fraud case latest

घटना की जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तुरंत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दी। उसके बाद सुरक्षा टीम और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की छानबीन साजिश कितनी बड़ी?

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह उपमुख्यमंत्री के आवास पर किस उद्देश्य से आया था और क्या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उसके मोबाइल, संपर्कों और पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

सतर्कता टीम की तत्परता से नाकाम हुई ठगी की योजना

सतर्कता टीम की तेजी से कार्रवाई के चलते न केवल आरोपी की साजिश नाकाम हुई, बल्कि नेताओं के नाम पर चल रही ठगी की एक बड़ी गतिविधि भी सामने आ गई है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

ये भी खबरें पढ़े…  यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव, कौन संभालेगा प्रदेश अध्यक्ष की कमान?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल