ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा खंडवा में मिला, मुंबई जा रहे थे

इटावा से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा खंडवा में मिला, मुंबई जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से साल के आखिरी दिन घर से भागा एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा आखिरकार नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर मिल गया। 2 जनवरी को बाल कल्याण समिति ने दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की। समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने उनसे बातचीत कर बयान दर्ज किए।

Up news: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से साल के आखिरी दिन घर से भागा एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा आखिरकार नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर मिल गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दोनों को पंजाब मेल ट्रेन से उतारकर सुरक्षित हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, जहां से आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और घर से भागकर मुंबई जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने रास्ते में कई बार ट्रेन बदली और मोबाइल सिम तक तोड़ दी, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

तीन टीमों ने की तलाश, धर्म अलग होने से पुलिस सतर्क

नाबालिग जोड़े की तलाश के लिए यूपी पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं। लड़की हिंदू समुदाय से है, जबकि लड़का मुस्लिम समाज से जुड़ा है। धर्म अलग होने के कारण मामला संवेदनशील मानते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थी। लगातार निगरानी के बाद खंडवा आरपीएफ को सूचना मिली कि दोनों पंजाब मेल से मुंबई की ओर जा रहे हैं। इसके बाद स्टेशन पर पहले से मौजूद टीम ने उन्हें सुरक्षित उतार लिया।

Up news: मोबाइल सर्विलांस और CCTV से खुली पोल

लड़की के पास दो मोबाइल फोन थे। एंड्रॉयड फोन की सिम उसने तोड़ दी थी, लेकिन एक की-पैड मोबाइल चालू था। उसी फोन से लड़का मुंबई में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से संपर्क में था। यूपी पुलिस की सर्विलांस टीम ने इसी की-पैड मोबाइल की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन के जरिए उनकी मूवमेंट ट्रैक की। साथ ही बीना रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से यह साफ हो गया कि दोनों पंजाब मेल में सवार हैं।

Up news: रात में वन स्टॉप सेंटर में रखा गया लड़की को

दोनों 31 दिसंबर को घर से निकले थे और लगातार सफर करते हुए 1 जनवरी की रात करीब 2 बजे खंडवा पहुंचे। देर रात होने के चलते नाबालिग लड़की को सुरक्षा के लिहाज से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहां उसकी देखभाल और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं।

बाल कल्याण समिति ने की काउंसलिंग

2 जनवरी को बाल कल्याण समिति ने दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग की। समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने उनसे बातचीत कर बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं। लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि लड़का भी नाबालिग है और फर्नीचर कारोबार से जुड़ा हुआ है। दोनों ही सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

 

यह भी पढ़ें: महोबा जिला जेल में नहाने को लेकर खूनी झड़प, कैदी ने गैंगस्टर के गाल को दांतों से काटा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल