ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » ‘अजित पवार ही नहीं…’ भारत के इन बड़े नेताओं की गई विमान हादसे में जान, जानें कौन-कौन है शामिल

‘अजित पवार ही नहीं…’ भारत के इन बड़े नेताओं की गई विमान हादसे में जान, जानें कौन-कौन है शामिल

Ajit Pawar

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में आज बुधवार को निधन हो गया है। अजित पवार के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो खालीपन आया है, उसे भरना अब काफी मुश्किल होगा। लेकिन आपको बता दें कि बीते सात महीनों में यह दूसरी बार है जब देश ने किसी बड़े राजनीतिक नेता को विमान दुर्घटना में खोया है। इससे पहले जून 2025 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी विमान हादसे में मौत हो चुकी है। यहीं नहीं भारत के राजनीतिक इतिहास में अब तक कुल सात बड़े नेताओं की जान प्लेन या हेलिकॉप्टर क्रैश में जा चुकी है। इनमें से तीन नेता बलवंतराय मेहता, डोरजी खांडू और वाई. राजशेखर रेड्डी हादसे के समय मुख्यमंत्री पद पर थे।

बलवंतराय मेहता

बलवंतराय मेहता 1963 से 1965 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वे कच्छ के रण में निरीक्षण के लिए जा रहे थे, तभी पाकिस्तान ने उनके विमान को मार गिराया। इस दुर्घटना में मेहता, उनकी पत्नी, तीन कर्मचारी, एक पत्रकार और दो क्रू मेंबर की मौत हो गई। वे भारत के पहले बड़े नेता थे जिनकी मृत्यु विमान हादसे में हुई।

Ajit Pawar: संजय गांधी

कांग्रेस के तत्कालीन सांसद संजय गांधी का निधन 23 जून 1980 को हुआ। विमान उड़ाने के शौकीन संजय गांधी जब दिल्ली में उड़ान भर रहे थे, तभी एक करतब के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनके साथ सवार सुभाष सक्सेना की भी मौत हो गई।

माधवराव सिंधिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की मृत्यु 30 सितंबर 2001 को विमान हादसे में हुई। वे कानपुर में एक चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे थे, तभी इटावा के बाहरी इलाके में उनका विमान क्रैश हो गया। उस समय सिंधिया की उम्र 56 वर्ष थी।

Ajit Pawar: जी.एम.सी. बालयोगी

लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी का निधन वर्ष 2002 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ। आंध्र प्रदेश में एक कार्यक्रम में जाते समय उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में उनके सुरक्षा अधिकारी डी. सत्य राजू और पायलट कैप्टन जी.वी. मेनन की भी मौके पर ही मौत हो गई।

वाई. राजशेखर रेड्डी

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई. राजशेखर रेड्डी का सितंबर 2009 में हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हुआ। वे अधिकारियों के साथ नल्लामाला क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी हादसा हुआ। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में नक्सली हमले की आशंका जताई गई थी, हालांकि सरकार ने उस समय इन दावों को खारिज कर दिया था।

Ajit Pawar: विजय रुपाणी

12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। शाम को जारी मृतकों की सूची में उनका नाम सामने आया। वे अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। इसी क्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री डोरजी खांडू की मृत्यु वर्ष 2011 में प्लेन क्रैश में हुई थी। वे तवांग से राजधानी इटानगर जा रहे थे, तभी उनका विमान लापता हो गया। उस समय उनकी उम्र 56 वर्ष थी।

ये भी पढ़े… अजित पवार के साथ विमान में कौन-कौन था सवार? डिप्टी सीएम के निधन के बाद महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक झटका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल