ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » अजित पवार का अधूरा बजट अब होगा पूरा! फडणवीस का ऐलान- सरकार एनसीपी और परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी

अजित पवार का अधूरा बजट अब होगा पूरा! फडणवीस का ऐलान- सरकार एनसीपी और परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी

Ajit Pawar Budget: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और सभी महत्वपूर्ण फैसले समय पर लिए जाएंगे।

2026-27 के बजट की निगरानी खुद करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि अजित पवार द्वारा तैयार किया जा रहा 2026-27 का राज्य बजट अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अजित पवार ने बजट की व्यापक तैयारी कर ली थी और अब शेष प्रक्रियाओं की निगरानी वे स्वयं करेंगे।

Ajit Pawar Budget: बजट पेश करने पर बाद में होगा फैसला

फडणवीस ने कहा कि अजित पवार ने बजट से जुड़ा अधिकांश काम पूरा कर लिया था। अब सरकार यह तय करेगी कि विधानसभा में बजट कौन पेश करेगा, लेकिन इसमें किसी तरह की देरी नहीं होगी।

एनसीपी और अजित पवार के परिवार के साथ सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और महायुति गठबंधन इस कठिन समय में एनसीपी और अजित पवार के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एनसीपी अपने नेतृत्व या संगठन को लेकर जो भी निर्णय लेगी, सरकार उसका सम्मान करेगी।

Ajit Pawar Budget: डिप्टी सीएम पद को लेकर बातचीत जारी

उपमुख्यमंत्री पद के सवाल पर फडणवीस ने बताया कि इस संबंध में चर्चा चल रही है, लेकिन अंतिम निर्णय एनसीपी को ही लेना है। पार्टी की औपचारिक घोषणा से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

मेयर चुनावों पर भी बनी रणनीति

मुख्यमंत्री ने मुंबई, नागपुर समेत अन्य नगर निगमों में लंबित मेयर चुनावों पर कहा कि महायुति गठबंधन के भीतर विचार-विमर्श जारी है। स्थानीय नेताओं और विधायकों से सलाह के बाद उम्मीदवारों के नाम जल्द तय किए जाएंगे।

ये भी पढ़े… लाल आतंक से मुक्ति की ओर बस्तर: 4 इनामी माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय का ऐलान

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल