ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की नई डिप्टी CM, NCP की अहम बैठक आज

अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की नई डिप्टी CM, NCP की अहम बैठक आज

Maharashtra News: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उनकी जगह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक अहम बैठक बुलाई है।

विधायक दल नेता के रूप में सुनेत्रा पवार का नाम तय

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नया नेता चुना जा सकता है। पार्टी के भीतर इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि अजित पवार की राजनीतिक विरासत और उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को सौंपी जाए।

Maharashtra News: देवगिरी बंगले के बाहर जुटे कार्यकर्ता

शनिवार सुबह अजित पवार के देवगिरी बंगले के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। कार्यकर्ता रूपाली पटेल ने कहा, “अजित दादा हमारे लिए पिता समान थे। आज भी यकीन नहीं हो रहा कि वह हमारे बीच नहीं हैं। राजनीति में उन्होंने साधारण कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दिया।” उन्होंने बताया कि पर्दे के पीछे रहकर संगठन और राजनीतिक कामकाज संभालने में सुनेत्रा पवार की भूमिका अहम रही है।

आज शाम शपथ ग्रहण की तैयारी

जानकारी के अनुसार, सुनेत्रा पवार शनिवार शाम करीब 5 बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। यदि यह फैसला अंतिम होता है तो वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।

Maharashtra News: एनसीपी के विलय की अटकलों पर भी असर

इस घटनाक्रम के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के साथ विलय की अटकलों पर भी विराम लग सकता है। बीते कुछ दिनों से एनसीपी के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज थीं। एनसीपी-एसपी की ओर से दावा किया गया था कि विलय को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।
पहले से चल रही थी विलय पर बातचीत
पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा था कि दोनों गुटों के बीच तीन से चार महीने से बातचीत चल रही थी और विलय लगभग तय माना जा रहा था। वहीं, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी कहा कि अजित पवार स्वयं चाहते थे कि दोनों गुट एक हों। हालांकि, मौजूदा हालात में एनसीपी ने एनडीए के साथ बने रहते हुए सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक बुलाई है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल