ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में 112 पीआरवी की फुर्ती बनी ‘जीवनरक्षक’, सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान

अमरोहा में 112 पीआरवी की फुर्ती बनी ‘जीवनरक्षक’, सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान

UP News

UP News: जनपद अमरोहा पुलिस की पीआरवी टीम ने अपनी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार की जान बचाकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह घटना 5 फरवरी 2026 की रात करीब 1:36 बजे की है, जब थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उमरपुर स्थित ढिल्लू पेट्रोल पंप के पास पीआरवी वाहन अपने निर्धारित रूट पर नियमित गश्त कर रहा था।

घायल अवस्था में पड़ा था बाइक सवार 

इसी दौरान एक राहगीर ने पीआरवी टीम को पास ही सड़क दुर्घटना होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों ने बिना समय गंवाए 112 जनपद नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया और फील्ड इवेंट दर्ज कराते हुए तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसकी हालत अत्यंत नाजुक थी और वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पीआरवी कर्मियों ने एम्बुलेंस के पहुंचने का इंतजार करना उचित नहीं समझा। घायल की जान बचाने को प्राथमिकता देते हुए उसे तत्काल पीआरवी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल अमरोहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया। समय पर इलाज मिलने के कारण घायल की स्थिति में सुधार संभव हो सका। पीआरवी टीम की इस त्वरित, सूझबूझपूर्ण और कर्तव्यनिष्ठ कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका। घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भी दे दी गई, साथ ही घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसी त्वरित सहायता से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

UP News: टीम के कार्य की सराहना

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पीआरवी टीम में कमांडर हेड कांस्टेबल 179 हरीकृष्ण, सब कमांडर कांस्टेबल 516 मोहम्मद आरिफ तथा पायलट होमगार्ड चालक 460 नरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने भी टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

रिपोर्ट मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… चंद मिनटों में आशियाना कॉलोनी से स्कूटी चोरी कर फरार हुआ चोर, होश उड़ा देगा CCTV

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल