ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई और चाकू से हत्या

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई और चाकू से हत्या

दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक और गंभीर मामला सामने आया है। निजी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Delhi news: दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

लड़कियों पर कमेंट का विरोध करना पड़ा भारी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार युवक एक शख्स को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। यह वीडियो 3 फरवरी का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सड़क किनारे खड़े होकर वहां से गुजर रही लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे युवक ने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर चारों ने उस पर हमला कर दिया।

Delhi news: पीड़ित की हालत गंभीर, वीडियो वायरल

पीड़ित युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसे और बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

चाकू मारकर युवक की हत्या, एक नाबालिग हिरासत में

Delhi news: इसी बीच दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक और गंभीर मामला सामने आया है। निजी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान शिवम (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को शिवम पर कई बार चाकू से वार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शिवम को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे कथित प्रेम संबंध विवाद कारण हो सकता है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी घटनास्थल के पास से बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें: रूस से तेल आयात पर भारत का दो टूक रुख, सरकार बोली 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल