Noida: सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा नोएडा स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमंस के साथ संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को डीसीपी वूमेन सेफ्टी अनुकृति शर्मा द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल पवित्र घोष, असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रेंनिंग इनचार्ज देवेंद्र कौर, सार्थक एक नई सोच के फाउंडर डॉक्टर संतोष उपाध्याय, सामाजिक समरसता मंत्रालय के सदस्य सुमित सिंह, कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी, निशा मिश्रा, नीरज रावत समेत संस्था के कई अधिकारी और वॉलिंटियर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अनुकृति शर्मा ने छात्राओं को किया प्रेरित
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी वूमेन सेफ्टी गौतम बुद्ध नगर अनुकृति शर्मा ने उपस्थित महिलाओं, नारी शक्ति और छात्राओं को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अपने उदाहरण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनी में विदेश में नौकरी करने के बाद उन्होंने आईपीएस की परीक्षा पास की और आज नोएडा में डीसीपी वूमेन सेफ्टी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
Noida: संस्था के पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान सार्थक एक नई सोच संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वहीं संस्थान के प्रिंसिपल पवित्र घोष ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी वॉलिंटियर्स, कॉलेज स्टाफ, टीचर्स और सार्थक संस्था की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दिखा छात्राओं का उत्साह
Noida: सार्थक एक नई सोच संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने नोएडा स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल, डायरेक्टर, सभी स्टाफ टीचर्स और विशेष रूप से छात्राओं का धन्यवाद किया। साथ ही डीसीपी अनुकृति शर्मा को कार्यक्रम के लिए समय देने पर विशेष आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीसीपी अनुकृति शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जोश, उमंग और उत्साह देखने को मिला और भारत माता की जय के नारों से पूरा हाल गूंज उठा।
ये भी पढ़े: ‘प्रोजेक्ट गंगा’ से बदलेगा डिजिटल यूपी: 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, हजारों युवाओं को रोजगार







