ख़बर का असर

Home » राजनीति » राज्यसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में बबाल बीजेपी और बीजेडी विधायकों में झड़प, एनडीए को क्रॉस वोट देने का आरोप

राज्यसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में बबाल बीजेपी और बीजेडी विधायकों में झड़प, एनडीए को क्रॉस वोट देने का आरोप

Haryana, Bihar और Odisha में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया। सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग के दौरान कई जगह क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने सियासी हलचल बढ़ा दी। खासकर कांग्रेस खेमे में चिंता बढ़ी, क्योंकि Bihar में कांग्रेस के तीन और Rashtriya Janata Dal के एक विधायक के वोट न डालने की खबर सामने आई।
Rajya Sabha Elections

देश के तीन राज्यों Haryana, Bihar और Odisha में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार सुबह शुरू हुआ मतदान निर्धारित समय पर समाप्त हो गया। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी और दिनभर राजनीतिक दलों की नजरें अपने-अपने विधायकों पर टिकी रहीं। चुनाव के दौरान जिस तरह की आशंका पहले से जताई जा रही थी, वही तस्वीर मतदान के दौरान भी देखने को मिली। कई जगह क्रॉस वोटिंग की चर्चा ने सियासी हलचल बढ़ा दी। अब सभी की नजरें शाम को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जिससे स्पष्ट होगा कि किस दल को फायदा मिला और किसे नुकसान उठाना पड़ा।

इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा क्रॉस वोटिंग को लेकर रही। खासकर कांग्रेस खेमे में इसे लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दी। Bihar में कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक के वोट न डालने की खबर सामने आई है।

क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

बताया जा रहा है कि इन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा और उनके फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। वहीं Odisha में भी कांग्रेस के कुछ विधायकों पर एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने के आरोप लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Bhakta Charan Das ने खुले तौर पर कहा कि कुछ विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया है।

हरियाणा में भी सियासी गणित पर सबकी नजर

Haryana में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मुकाबला रोचक बन गया है। यहां कुल 90 सदस्यीय विधानसभा में 88 विधायकों ने मतदान किया। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने सबसे पहले वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की। इस चुनाव में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए उसके एक उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन दूसरी सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण दिलचस्प बने हुए हैं। इनेलो के दोनों विधायकों ने मतदान से दूरी बनाने का फैसला किया, जिससे गणित थोड़ा और जटिल हो गया है।

हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “कांग्रेस को कितना विश्वास है यह हमें नहीं पता लेकिन संजय भाटिया 100% जीत रहे हैं। हमने दो वोटों पर सवाल उठाए हैं, भरत सिंह बेनीवाल और परमवीर सिंह ने अपने वोट बिना फोल्ड किए जमा किए हैं।”

बिहार में एनडीए की स्थिति मजबूत

Bihar में विधानसभा की 243 सीटों के बीच राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मुकाबला हो रहा है। यहां संख्याबल के आधार पर एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया। दूसरी ओर महागठबंधन के कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने विपक्ष की रणनीति को कमजोर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यहां चार सीटें एनडीए के खाते में आसानी से जा सकती हैं, जबकि पांचवीं सीट को लेकर समीकरण आखिरी समय तक दिलचस्प बने रह सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा, “…हमारे 202 विधायक हमारे साथ हैं। हम सब एक परिवार के रूप में काम करने वाले हैं… हम सब लोग एकजुट थे… दूसरी वरीयता का मत सिर्फ NDA के पास था, महागठबंधन के पास नहीं था। यही हमारी जीत का सबसे बड़ा कारण है… उनके(RJD) नेता दावा कर रहे थे कि उन्होंने उन्हें होटल में रखा है, तो अब वे कहां गए ये तो वे ही बता सकते हैं।”

ओडिशा में चौथी सीट पर फंसा पेंच

Odisha में विधानसभा की 147 सीटों के बीच राज्यसभा की चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां एक सीट जीतने के लिए 30 विधायकों का समर्थन जरूरी है। भाजपा के दो उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, बीजद ने भी दो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जिनमें से एक की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। असली मुकाबला चौथी सीट को लेकर है, जहां क्रॉस वोटिंग की चर्चा ने चुनाव को रोचक बना दिया है। अब अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी।

3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव

राज्य कुल सीटें NDA विपक्ष
बिहार 5 नितिन नवीन, शिवेश राम (दोनों BJP),
नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर (दोनों JDU),
उपेंद्र कुशवाहा (RLSP)
अमरेंद्र धारी सिंह (RJD)
ओडिशा 4 मनमोहन सामल, सुजीत कुमार (दोनों BJP),
दिलीप राय (निर्दलीय)
संत्रुप्ता मिश्रा, दत्तेश्वर होता (दोनों BJD)
हरियाणा 2 संजय भाटिया, सतीश नांदल (दोनों BJP) कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस)

Read More : Election 2026: चार राज्यों और एक केंद्रशासित राज्य में चुनाव का बिगुल- डबल इंजन की गति कैसी ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल