Home » उत्तर प्रदेश » प्रेमिका की शादी की खबर मिलते ही अलीगढ़ में युवक ने किया सुसाइड, नोट में लिखा- ‘उस लड़की ने मेरी ज‍िंदगी बर्बाद कर दी…’

प्रेमिका की शादी की खबर मिलते ही अलीगढ़ में युवक ने किया सुसाइड, नोट में लिखा- ‘उस लड़की ने मेरी ज‍िंदगी बर्बाद कर दी…’

अलीगढ़ में लटता मिला युवक

UP News: अलीगढ़ जिले के भवानीपुर गांव में 23 साल के युवक रोबिन की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। रविवार सुबह जब खेत में खड़े शीशम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला, तो यह मंजर देखकर गांव वालों की रूह कांप उठी। लेकिन यह मामला महज एक मौत तक सीमित नहीं रहा। जैसे-जैसे सच सामने आने लगा, पूरे गांव में आक्रोश और दर्द की लहर दौड़ गई। परिजनों का आरोप है कि रोबिन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई और फिर साजिश के तहत शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया।

मौत के बाद घर में मातम

वहीं रोबिन की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। मां-बाप और परिजन बदहवास हैं, आंखों में आंसू और दिल में इंसाफ की आग लिए बैठे हैं। परिवार ने एक युवती सहित छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना ने तब और भावुक मोड़ ले लिया, जब परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने डीप फ्रीजर मंगवाकर रोबिन के शव को सुरक्षित रख लिया है। परिजनों का कहना है- जब तक हमारे बेटे को इंसाफ नहीं मिलेगा और हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए हैं और इसे सच्चाई दबाने की कोशिश बताया है। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, लेकिन माहौल अब भी बेहद संवेदनशील बना हुआ है। जबकि इ मामले में क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार का कहना है कि दादों थाना क्षेत्र से पेड़ पर लटके शव की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई गई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की गहराई से जांच जारी है।

ये भी पढ़े… बाराबंकी की अनोखी शादी: फेरे से पहले दूल्हे ने रखी अनोखी शर्त, पूछा- गैस नहीं मिली तो चूल्हे पर खाना बनाओगी?, दुल्हन के जवाब ने लूट ली महफिल