Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल में गुजरात का धमाका, पंजाब को हराकर अहमदाबाद में पहली जीत, 4 विकेट से मारी बाजी

आईपीएल में गुजरात का धमाका, पंजाब को हराकर अहमदाबाद में पहली जीत, 4 विकेट से मारी बाजी

गुजरात ने पंजाब को हराकर रचा इतिहास

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह पहली बार हुआ है जब गुजरात ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब को मात दी है। आईपीएल के 46वें मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने आखिरी ओवर में 4 विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई।

गुजरात ने पंजाब को हराकर रचा इतिहास
गुजरात ने पंजाब को हराकर रचा इतिहास

अहमदाबाद में पहली जीत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इससे पहले गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स दो बार आमने-सामने आए थे और दोनों बार पंजाब ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार गुजरात ने इतिहास बदलते हुए अपने होम ग्राउंड पर पंजाब को हरा दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उतार-चढ़ाव

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने 53 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि बटलर 26 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल में डेब्यू कर रहे निशांत सिंधू भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 15 रन बनाकर चलते बने।

IPL 2026 गुजरात ने पंजाब को हराकर रचा इतिहास
गुजरात ने पंजाब को हराकर रचा इतिहास

साई सुदर्शन की शानदार पारी

एक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन साई सुदर्शन ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 57 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस सीजन में यह उनकी तीसरी फिफ्टी रही, साथ ही वे एक शतक भी लगा चुके हैं। इससे पहले जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब के 4 बल्लेबाजों को आउट कर गुजरात की जीत की नींव रखी।

सुंदर ने किया मैच फिनिश

सुदर्शन के आउट होने के बाद जीत की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर ने संभाली। उन्होंने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 23 गेंदों में 40 रन बनाए और एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

ये भी पढ़े: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG से भरा MT सर्व शक्ति सुरक्षित होर्मुज पार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments