Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार का बड़ा एक्शन, iPhone–Apple Watch विवाद में फंसे फिरोजाबाद DM को हटाया, तहसीलदार राखी शर्मा ने लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, iPhone–Apple Watch विवाद में फंसे फिरोजाबाद DM को हटाया, तहसीलदार राखी शर्मा ने लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

IAS Ramesh Ranjan

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक iPhone और Apple Watch को लेकर शुरू हुआ विवाद बड़ा सियासी और प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन और टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा के बीच का टकराव अब लखनऊ तक पहुंच चुका है। योगी सरकार ने रविवार देर रात जारी 38 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में सख्त कदम उठाते हुए DM रमेश रंजन को उनके पद से हटा दिया है। इससे पहले शिकायतकर्ता तहसीलदार को भी फील्ड से हटाया जा चुका था।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब तहसीलदार राखी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि DM ने अपने ओएसडी के जरिए उनसे करीब 1.75 लाख रुपये कीमत का iPhone 15 Pro Max और एक Apple Watch बतौर रिश्वत मांगी थी। राखी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि 4 नवंबर 2025 की रात आगरा के एक शोरूम को विशेष रूप से देर तक खुलवाकर यह महंगे गैजेट्स खरीदे गए। उन्होंने कहा कि खरीदारी का बिल उनके पास मौजूद है और संबंधित फोन में अभी भी DM का सिम इस्तेमाल हो रहा है।

UP IAS Transfer News: दबाव और उत्पीड़न के भी आरोप

तहसीलदार के आरोप केवल महंगे उपहारों तक सीमित नहीं हैं। उनका कहना है कि उनसे एक विवादित जांच रिपोर्ट को गलत तरीके से पेश करने का दबाव बनाया गया। जब उन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा करने से इनकार किया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। राखी शर्मा के मुताबिक उनकी कई महीनों की सैलरी रोक दी गई, मानसिक उत्पीड़न किया गया और छुट्टियों को लेकर भी उन्हें परेशान किया गया।

दूसरी ओर, 2013 बैच के IAS अधिकारी रमेश रंजन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि तहसीलदार ने विभागीय कार्रवाई और ट्रांसफर से बचने के लिए ये मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। लेकिन इस मामले की गंभीरता और सार्वजनिक तौर पर अफसरों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए शासन ने दोनों अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटा दिया है। तहसीलदार राखी शर्मा को पहले ही राजस्व परिषद लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया जा चुका था, जबकि अब DM रमेश रंजन को भी हटाकर वहीं भेज दिया गया है। फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी के रूप में संतोष कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े… देवरिया से हटाई गई लेडी सिंघम IAS दिव्या मित्तल, लंदन की नौकरी छोड़ बनी थी अफसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments