Home » Breaking News » केरल में सत्ता पलट के संकेत! शुरुआती रुझानों में UDF की जबरदस्त बढ़त, LDF पीछे

केरल में सत्ता पलट के संकेत! शुरुआती रुझानों में UDF की जबरदस्त बढ़त, LDF पीछे

KERALA ELECTION LIVE: केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) बढ़त बनाता नजर आ रहा है, जबकि वाम मोर्चा (एलडीएफ) पीछे चल रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला एनडीए भी शुरुआती चरण में एक सीट पर बढ़त बनाकर खाता खोल चुका है।

सुबह 12 बजे तक क्या रहे रुझान

मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की गई। सुबह 12 बजे तक के रुझानों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 94 सीटों पर आगे रही, जबकि एलडीएफ 40 , भाजपा 3 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे।

KERALA ELECTION LIVE: सत्ता परिवर्तन के संकेत?

एग्जिट पोल में पहले ही यूडीएफ के पक्ष में माहौल बताया गया था, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि एलडीएफ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है और अपनी कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को प्रमुख आधार बता रहा है। वहीं अभी तक के रुझान से लगता है कि बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है ।

एनडीए की रणनीति और उम्मीदें

एनडीए इस चुनाव में अपने वोट शेयर को बढ़ाने और संभावित करीबी मुकाबले में अहम भूमिका निभाने की कोशिश में है। हाई-प्रोफाइल प्रचार और कुछ समुदायों में पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर वह आगे बढ़ रहा है।

KERALA ELECTION LIVE: चुनाव के मुख्य मुद्दे

यूडीएफ ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, जबकि एलडीएफ ने विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अपनी ताकत बताया। अब अंतिम नतीजे यह तय करेंगे कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी।

ये भी  पढ़े… रुझानों में हाल बेहाल… फिर क्यों बंगाल में ममता की जीत का दावा कर रहे TMC नेता?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments