Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी जीत से पंजाब किंग्स ढेर, 33 रन से हारकर गंवाया नंबर 1 का मौका

सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी जीत से पंजाब किंग्स ढेर, 33 रन से हारकर गंवाया नंबर 1 का मौका

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ SRH ने प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि पंजाब किंग्स को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई। SRH ने 11 में से 7 मैच जीतकर दो स्थान की छलांग लगाई, वहीं PBKS ने 10 में से 6 मैच जीते हैं।

SRH की तूफानी बल्लेबाजी

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। टीम की शुरुआत तेज रही जब अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में 54 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद ट्रैविस हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। ट्रैविस हेड ने 19 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

ईशान किशन और क्लासेन की मजबूत साझेदारी

84 रन पर दो विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रनों की शानदार साझेदारी की। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 63 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। नितीश रेड्डी ने तेज खेल दिखाते हुए 13 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए और 4 चौके लगाए।

IPL 2026:

IPL 2026: पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 1.1 ओवर में 4 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए। इसके बाद कूपर कॉनली ने पारी को संभाला।

कॉनली ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 19 रन की साझेदारी की, जिसमें अय्यर सिर्फ 5 रन बना सके। इसके बाद कॉनली और मार्कस स्टोइनिस के बीच 20 गेंदों में 40 रन की साझेदारी हुई। टीम 63 रन पर चौथा विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन कॉनली ने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर 30 गेंदों में 47 रन जोड़कर वापसी की कोशिश की। सूर्यांश ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए।

कॉनली का शानदार शतक

कूपर कॉनली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 7 चौके लगाए और 19.4 ओवर में अपना पहला IPL शतक पूरा किया। हालांकि उनकी यह शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

PBKS की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई और 33 रन से मुकाबला हार गई।

गेंदबाजों का प्रदर्शन

SRH की ओर से गेंदबाजी में शिवम कुमार और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नितीश रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हसन को 1-1 सफलता मिली। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इस मैच में SRH ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। 235 रन का विशाल स्कोर और मजबूत गेंदबाजी ने टीम को टेबल टॉपर बना दिया, जबकि PBKS की शुरुआत खराब रही और कॉनली की शतकीय पारी के बावजूद टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

ये भी पढ़ें…2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, कई सेक्टर में बड़ी साझेदारी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments