Home » राजनीति » विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का मिला समर्थन

विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का मिला समर्थन

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में कई दिनों से चल रही उठापटक अब खत्म होती नजर आ रही है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके को आखिरकार सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत मिल गया है। शनिवार शाम वीसीके के समर्थन के बाद विजय के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब विजय जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जैसे ही बहुमत का आंकड़ा पूरा हुआ, टीवीके कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने भी नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं।

विजय को किन पार्टियों का मिला समर्थन?

पार्टी सीट, तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) 107, कांग्रेस 5, IUML 2, CPI 2, VCK 2, CPI(M) 2, कुल 120, हालांकि टीवीके ने चुनाव में 108 सीटें जीती थीं, लेकिन विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिसके बाद पार्टी के विधायकों की संख्या 107 रह जाएगी।

Tamil Nadu Politics: कांग्रेस का समर्थन लेना पड़ा भारी

2026 विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। ऐसे में उम्मीद थी कि विजय आसानी से सरकार बना लेंगे, लेकिन कांग्रेस के समर्थन के साथ राज्यपाल के पास पहुंचना उनके लिए मुश्किल बन गया। राज्यपाल ने गठबंधन में शामिल सभी दलों के समर्थन पत्र मांगे, जिसके चलते मामला अटक गया। बताया जा रहा है कि विजय तीन बार राज्यपाल से मिले, लेकिन 118 विधायकों का समर्थन पत्र नहीं दिखा सके। चुनाव नतीजे आने के पांच दिन बाद जाकर उन्हें जरूरी समर्थन मिल पाया।

Tamil Nadu Politics: स्टालिन ने क्या कहा?

डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी नई सरकार बनने में कोई रुकावट नहीं डालेगी और विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में स्थिर सरकार रहना जरूरी है और दोबारा चुनाव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। स्टालिन ने उम्मीद जताई कि नई सरकार पिछली सरकार की जनहित योजनाओं को जारी रखेगी ताकि महिलाओं, युवाओं, छात्रों और गरीब वर्ग को फायदा मिलता रहे।

बिना शर्त समर्थन देने को तैयार IUML

Tamil Nadu Politics: वहीं आईयूएमएल ने भी विजय सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य में राजनीतिक स्थिरता जरूरी है और इसी वजह से वे नई सरकार के साथ खड़े हैं।

 

 

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने बंगाल हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments