Home » नई दिल्ली » दिल्ली में गहराया पानी संकट: यमुना में बढ़ा अमोनिया, कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित

दिल्ली में गहराया पानी संकट: यमुना में बढ़ा अमोनिया, कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित

Delhi Water Crisis:

Delhi Water Crisis: नई दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच अब पानी का संकट भी गहराने लगा है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा तय सीमा से काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि अमोनिया स्तर बढ़ने की वजह से वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है।

50% तक घटी उत्पादन क्षमता

जल बोर्ड के अनुसार, दोनों प्लांट की क्षमता करीब 40 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है। इसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक कई इलाकों में कम दबाव से पानी सप्लाई होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी यह साफ नहीं किया है कि हालात कब तक सामान्य होंगे।

Delhi Water Crisis: लोगों से पानी बचाने की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करें और बर्बादी से बचें। बोर्ड का कहना है कि स्थिति सामान्य होने तक पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है।

Delhi Water Crisis: इन इलाकों में ज्यादा असर

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े मजनू का टीला, आईएसबीटी, आईटीओ, डिफेंस कॉलोनी, राजघाट, दिल्ली गेट, गुलाबी बाग, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, ग्रेटर कैलाश और बुराड़ी समेत कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। वहीं चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े करोल बाग, सिविल लाइंस, पटेल नगर, राजेंद्र नगर और शादीपुर जैसे क्षेत्रों में भी पानी की कमी का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढे़ : ममता बनर्जी का बड़ा बयान बोलीं- अब कानूनी और राजनीतिक लड़ाई खुलकर लड़ी जाएगी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments