Home » एक्सक्लूसिव » ममता बनर्जी का बड़ा बयान बोलीं- अब कानूनी और राजनीतिक लड़ाई खुलकर लड़ी जाएगी

ममता बनर्जी का बड़ा बयान बोलीं- अब कानूनी और राजनीतिक लड़ाई खुलकर लड़ी जाएगी

Mamata Banerjee:

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ममता ने कहा कि अब भाजपा के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई खुलकर लड़ी जाएगी।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में “तानाशाही” का माहौल बनाया जा रहा है और उन्हें महापुरुषों की जयंती मनाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही।

“टैगोर जयंती की अनुमति तक नहीं मिली”

ममता ने कहा कि उन्होंने कालीघाट मोड़ और फायर ब्रिगेड स्टेशन समेत कई जगहों पर टैगोर जयंती कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि टीएमसी को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Mamata Banerjee: सुरक्षा हटाने और कार्रवाई पर सवाल

मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब 2011 में उनकी सरकार बनी थी, तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा था। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में आतंक का माहौल बना रही है। उन्होंने एक 92 वर्षीय दलित महिला और एक नवविवाहित महिला के घर खाली कराए जाने का जिक्र करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Mamata Banerjee: विपक्षी नेताओं के समर्थन का दावा

ममता बनर्जी ने कहा कि इस लड़ाई में देश के कई बड़े विपक्षी नेता उनके साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी बातचीत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल से हुई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी भी इस कानूनी लड़ाई में साथ देंगे।

महुआ मोइत्रा मामले का भी जिक्र

ममता ने महुआ मोइत्रा का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली जाते समय विमान में उन्हें परेशान किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास इस घटना से जुड़े सबूत और वीडियो मौजूद हैं। उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी इस मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढे़ : दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी