Mangal Gochar: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। इसी क्रम में साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मंगल का यह परिवर्तन जीवन में तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और रिश्तों में खटास जैसी स्थितियां पैदा कर सकता है।
मिथुन राशि वालों को आर्थिक नुकसान का खतरा
Gemini zodiac sign राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर चुनौतियों भरा माना जा रहा है। इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। कारोबार में नुकसान और कामकाज में रुकावट की संभावना जताई गई है। ज्योतिषाचार्यों ने दुर्घटना और चोट से बचने की सलाह दी है। साथ ही बातचीत में संयम रखने को कहा गया है, क्योंकि कटु भाषा रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है।
Mangal Gochar: कर्क राशि वाले हो जाये सावधान
Cancer zodiac sign राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। पारिवारिक संबंधों में खींचतान और वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में नुकसान और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं। ज्योतिषाचार्यों ने सलाह दी है कि इस दौरान किसी का अपमान करने या कठोर शब्द बोलने से बचें।
Mangal Gochar: सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में रहना होगा सावधान
Leo zodiac sign राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है और परिवार के साथ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए बढ़ सकता है विवाद
Scorpio zodiac sign राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। अनावश्यक विवाद, क्रोध और तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। ज्योतिषाचार्यों ने सलाह दी है कि वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी विवाद से दूर रहें।
बचाव के लिए क्या करें?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी माना गया है। इसके अलावा “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का जाप करें, जरूरतमंदों को लाल वस्तुओं का दान दें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
यह भी पढे़ :बुध ग्रह का अस्त होना अशुभ संकेत: इन राशियों पर बढ़ेगा संकट, जानें असर और उपाय








