Iran US Tension: United States और Iran के बीच जारी तनाव के बीच ईरानी मीडिया ने बड़ा दावा किया है। फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के साथ शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पांच बड़ी शर्तें रखी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉशिंगटन चाहता है कि ईरान अपना 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंप दे और अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करे। हालांकि इन शर्तों की अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अमेरिका की बताई गई 5 प्रमुख शर्तें
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने ईरान के सामने कई कड़े प्रस्ताव रखे हैं। इनमें बमबारी से हुए नुकसान का कोई मुआवजा न देना भी शामिल है।
Iran US Tension: अमेरिका की कथित शर्तों में शामिल हैं:
- ईरान 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपे
- देश में केवल एक परमाणु केंद्र संचालित रहे
- परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय के लिए सीमित किया जाए
- फ्रीज विदेशी संपत्तियों का सिर्फ 25% हिस्सा जारी किया जाए
- लेबनान समेत क्षेत्रीय संघर्ष बातचीत से खत्म किए जाएं
Iran US Tension: ईरान की चेतावनी- ओमान सागर बनेगा कब्रगाह
ईरान ने अमेरिका से होर्मुज स्ट्रेट की कथित नाकाबंदी हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर ईरानी नेताओं ने ओमान सागर को अमेरिकी सेना का “कब्रगाह” बनाने की धमकी दी है। इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Iran US Tension: UAE के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला
United Arab Emirates के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जांच में ईरान समर्थित तत्वों पर शक जताया जा रहा है। यह पहली बार है जब UAE के किसी न्यूक्लियर प्लांट के आसपास इस तरह की घटना सामने आई है।
भारत पहुंच रहे LPG जहाज
तनाव के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही जारी है। अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं।मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ करीब 20 हजार टन गैस लेकर Kandla Port पहुंचा।
भारत ने UN में रखा अपना पक्ष
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि Parvathaneni Harish ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही रोकना स्वीकार्य नहीं है। भारत ने साफ किया कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित करने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
ट्रम्प का नया प्रस्ताव
Donald Trump ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नया प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन अब स्थायी रोक की बजाय 20 साल तक परमाणु कार्यक्रम निलंबित करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। साथ ही अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान के पास फैसला लेने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।
इराक में कार्रवाई का ईरान का दावा
ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इराक में अमेरिका और इजराइल समर्थित आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की है। ईरान का कहना है कि इन समूहों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हालांकि अमेरिका और इजराइल ने इस दावे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अमेरिका बोला- ईरान की फंडिंग रोकनी होगी
अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent ने कहा कि G7 देशों से ईरान पर लगे प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान की फंडिंग और आर्थिक संसाधनों पर दबाव बनाए रखा जाए, ताकि क्षेत्रीय तनाव कम किया जा सके।
यह भी पढे़ : NEET पेपर लीक केस में 10वीं गिरफ्तारी: लातूर के बड़े कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्ता








