Home » देश-विदेश » ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब भेजे 8 हजार सैनिक: फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात

ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब भेजे 8 हजार सैनिक: फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात

Iran Israel War:

Iran Israel War: Pakistan ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Saudi Arabia में करीब 8 हजार सैनिक तैनात किए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह तैनाती दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 16 JF-17 फाइटर जेट, ड्रोन स्क्वाड्रन और चीन निर्मित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी भेजे हैं। इन सिस्टम्स को पाकिस्तानी सैनिक ऑपरेट कर रहे हैं, जबकि पूरा खर्च सऊदी अरब उठा रहा है।

हालांकि पाकिस्तान की सेना, विदेश मंत्रालय और सऊदी सरकार ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ईरान की अमेरिका को धमकी

Iran ने अमेरिका से होर्मुज स्ट्रेट की कथित नाकाबंदी हटाने को कहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ओमान सागर अमेरिकी सेना का “कब्रगाह” बन सकता है। इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला

United Arab Emirates के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर सामने आई है। शुरुआती जांच में ईरान पर शक जताया जा रहा है। यह पहली बार है जब UAE के किसी न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गया है।

भारत पहुंचे 15 LPG जहाज

तनाव के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही जारी है। अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं।मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ करीब 20 हजार टन गैस लेकर Kandla Port पहुंचा।

भारत ने UN में जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि Parvathaneni Harish ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कॉमर्शियल शिपिंग रोकना स्वीकार्य नहीं है। भारत ने साफ किया कि ऊर्जा सप्लाई और वैश्विक व्यापार प्रभावित करने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।

ट्रम्प की लोकप्रियता में गिरावट

Donald Trump को ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वे के मुताबिक 63% अमेरिकी ट्रम्प से नाराज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करना गलत फैसला था।

लेबनान ने युद्ध रोकने की अपील की

Lebanon के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा है कि उनका देश इजराइल के साथ जारी संघर्ष रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा, सीजफायर और विस्थापित लोगों की वापसी जैसे मुद्दों पर बातचीत जारी है।

होर्मुज के लिए नया सिस्टम बनाएगा ईरान

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ नाम की नई संस्था बनाने का ऐलान किया है। यह संस्था जहाजों की आवाजाही पर नजर रखेगी और रियल-टाइम अपडेट जारी करेगी।ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को बीमा सुविधा भी देगा, जिसका भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में किया जा सकेगा।

यह भी पढे़ : Chandigarh में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया- पर्याप्त है सप्लाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments