IND vs NED: पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ है। यह मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) के मैदान पर शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने अपनी शुरुआत जीत के साथ की है। वहीं, नीदरलैंड्स को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
IND vs NED: आज रहेगा “ब्लॉकबस्टर शो”, कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे-
आज का दिन दर्शकों के लिए “ब्लॉकबस्टर शो” साबित हो सकता है। टूर्नामेंट में आज कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी वजह से दर्शकों के पास बोर होने का कोई मौका नहीं होगा। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, दूसरा मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच होगा, वहीं तीसरा और दिन का अंतिम मुकाबला साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
IND vs NED: पहली बार भारत और नीदरलैंड्स होंगे आमने-सामने-
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और नीदरलैंड्स पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या भारतीय महिला टीम यह मुकाबला जीतकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर पाएगी या फिर नीदरलैंड्स भारत को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करेगा।
पिच रिपोर्ट-
हेडिंग्ले की पिच रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग और बाउंस मिलेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की संभावना है। यह एक डिफेंडिंग पिच मानी जाती है, जहां लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना
शेफाली वर्मा
जेमिमा रोड्रिग्स
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
भारती फुलमाली
ऋचा घोष (विकेटकीपर)
दीप्ति शर्मा
अरुंधति रेड्डी
श्रेयंका पाटिल
श्री चरणी
क्रांति गौड़
नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग-11
स्टेर कालिस
सान्या खुराना
फेबे मोल्केनबोएर
बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर)
रोबिन रिक्स
आइरिस ज्वीलिंग
हीथर सीजर्स
फ्रेडरिक ओवरडिज्क
कैरोलिन डी लांगे
सिल्वर सीजर्स
इसाबेल वोनिंग
Written by – ADARSH KATHANE
यह भी पढ़े- PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब और कहां से जारी होगी?








